कोरोना से फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा की बुआ का निधन, अंतिम पलों में कोई नहीं था साथ
लंदन। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। दुनिया के कई देश इस महामारी के कारण पूरी तरह से लॉकडाउन में हैं। कोरोना वायरस से भारतीय मूल की ब्रिटिश फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा की बुआ का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद गुरिंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। गुरिंदर चड्ढा की बुआ का निधन इंग्लैंड के ही एक अस्पताल में हुआ है। बता दें कि,यूरोप में फ्रांस और इटली के बाद कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित ब्रिटेन हुआ है।

Recommended Video
गुरिंदर चड्ढा की बुआ का ब्रिटेन के एक अस्पताल में रविवार को निधन हुआ। गुरिंदर ने बुआ से साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,हमने आज अपनी प्रिय बुआजी को अलविदा कहा। उनका कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह मेरे पिताजी की छोटी बहन थीं। उन्होंने लिखा, उन्होंने (बुआ ने) भारत का बंटवारा देखा था लेकिन हमारे और उनके पूरे परिवार के लिए यह दु:ख की बात है कि उनके अंतिम क्षणों में कोई उनके साथ नहीं रह सका।
'बेंड इट लाइक बेकहम' की निर्देशक ने अस्पताल की उन दो नर्सों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनकी बुआ के अंतिम समय में उनका हाथ पकड़ा और उनके बच्चों से वीडियो कॉल की जिन्होंने उनके अंतिम सांस लेने के दौरान अरदास की। गुरिंदर ने लिखा, ईश्वर नायक बनीं उन नर्स पर कृपा बनाए रखे जिन्होंने मेरी प्यारी बुआ के निधन को करूणामय बनाया। 60 साल की गुरिंदर चड्ढा की ज्यादातर फिल्मों में इंग्लैंड में रह रहे भारतीयों की कहानी को दर्शाया जाता है। इनमें सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को उठाया जाता है।
उनकी ज्यादातर फिल्में इंग्लैंड में रह रहे भारतीयों पर आधारित होती हैं। गुरिंदर चड्ढा की मुख्य फिल्मों में 'भाजी ऑन द बीच', 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रेज्यूडियस' और 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस' हैं।












Click it and Unblock the Notifications