कश्मीर पर अरबी यूट्यूबर ने मोदी सरकार की तारीफों के बांधे पुल, एक वीडियो से PAK-तुर्की का प्रोपेगेंडा फेल
British-Arab influencer Amjad Taha Kashmir Video: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की विदाई के अब चार साल हो चुके हैं और अभी भी पाकिस्तान इस जिद में मुंह फुलाकर बैठा हुआ है, कि जब भारत कश्मीर में फिर से अनुच्छेद-370 को लागू करेगा, तभी वो भारत से बात करेगा।
हालांकि, पाकिस्तान के लिए ये ख्वाहिश एक सपना है, लेकिन अरब देशों में कश्मीर पर समर्थन की भीख मांगने वाले पाकिस्तानियों को अरब देशों के एक इन्फ्लुएंसर जमकर मिर्ची लगा रहे हैं। अमजद ताहा, ने 4 अगस् को कश्मीर के ऊपर 'होप फॉर फ्यूचर' नाम से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कश्मीर की जितनी तारीफ की है, वो एंटी-इंडिया तत्वों को मिर्ची लगाने के लिए काफी है।

अमजद ताहा के वीडियो में क्या है?
अनुच्छेद 370 के हटने की सालगिरह की पूर्व संध्या पर, ब्रिटिश-अरब इन्फ्लुएंसर अमजद ताहा ने कश्मीर का दौरा किया और उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया है।
अपनी कश्मीर की यात्रा के बाद, ताहा ने अपने वीडियो में कहा, कि वह "भारत के शांति की कोशिशों और किए गये उपायों से प्रेरित हैं, जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए आशा का संकेत" देता है।
उन्होंने अपने वीडियो में कहा, कि "भारतीय कश्मीर का दोबारा दौरा करते हुए, मैं वहां भारत के शांति उपायों से फिर से प्रेरित हुआ हूं, जिसमें अस्थायी समाधानों के बजाय स्थायी समाधानों को प्राथमिकता दी गई है।"
उन्होंने अपने वीडियो में आगे कहा, कि "पिछली उथल-पुथल के बावजूद, यह क्षेत्र अब भविष्य की पीढ़ियों के लिए आशा का संकेत देता है। कश्मीर: अविश्वसनीय लोगों और सुंदरता की भूमि है।"
आपसो बता दें, कि बहरीन के रहने वाले अमजद ताहा ब्रिटेन में रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं। उन्होंने जी20 सम्मेलन के दौरान कश्मीर पर वीडियो बनाकर भारत के लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।
उस दौरान, उन्होंने सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व पर प्रकाश डाला था और कश्मीर में मुसलमानों, हिंदुओं, सिखों और ईसाइयों के बीच विविध परिदृश्य की सराहना की। उन्होंने कहा था, कि कश्मीर के विकास में इन सारे समुदाय के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।
अपने वीडियो में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था, कि कश्मीर जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने का केन्द्र हो सकता है।
कश्मीर में अनुच्छेद खत्म करने के 4 साल
आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की चौथी वर्षगांठ है, जिसके तहत जम्मू और कश्मीर को भारत संघ में विशेष दर्जा प्राप्त था। केंद्र की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार ने कानून को खत्म करने के साथ ही, पूर्ववर्ती राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद से घाटी में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ है और शांति बहाल हुई है। प्रभावशाली व्यक्तियों और मशहूर हस्तियों ने क्षेत्र में बढ़ते जनता के विश्वास को और उजागर किया।
वहीं, अमजद ताहा का ये वीडियो पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को भी उजागर करता है, जो लगातार कश्मीर को लेकर फर्जी और झूठी बातें करता रहता है। इस बार भी पाकिस्तान के दोस्त तुर्की के एक म्यूजिक कंपोजर ने तुर्की से ही कश्मीर पर एक प्रोपेगेंडा म्यूजिक बनाया है, जिसमें अनर्गल बातों की भरमार है।
लेकिन, अमजद ताहा के इस एक वीडियो से पाकिस्तान और तुर्की का ज्वाइंट प्रोपेगेंडा फेल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications