ब्रिटेन की सबसे ‘बदनाम’ महिला ने छोड़ दी एडल्ट इंडस्ट्री, फिर से पढ़ाई कर मिटाएगी माथे का ‘कलंक’
कार्ला बेलुची ने कहा कि, ‘यह हमेशा से मेरा एक जुनून रहा है, लेकिन मैं अभी-अभी उस इंडस्ट्री ले अलग हुई हूं और अब मेरे पास पढ़ाई करने का काफी समय है’।
लंदन, जून 15: एडल्ट उद्योग की शान, मगर ब्रिटेन की सबसे 'बदनाम' माने जाने वाली ग्लैमर मॉडल कार्ला बेलुची ने अपनी जिंदगी की सनसनीखेज कहानी का खुलासा किया है और उन्होंने पहली बार बताया है, कि क्यों उन्होंने एडल्ट उद्योग से अपना पैर पीछे खींच लिया है और अब कैसे वो एक 'इज्जतदार' पेशे में अपना कदम रख रही हैं। ग्लैमर मॉडल कार्ला बेलुची ने अब एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर अपने प्रशंसकों में खलबली मचा दी है।

एडल्ट इंडस्ट्री से किया तौबा
पूर्व ग्लैमर मॉडल कार्ला बेलुची ने हाल ही घोषणा की है, कि वो एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ रही हैं और अब वो विश्वविद्यालय में कानून का अध्ययन करेंगी। प्रसिद्ध अभिनेत्री किम कार्दशियन से प्रेरणा लेने वाली चार बच्चों की मां कार्ला बेलुची ने कहा कि, वकील बनने का सपना वो बचपन से ही देखती आ रही थीं, इसीलिए जब उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया, तो वकालत की दुनिया में अपना कदम रखने का फैसला किया। कार्ला ने कहा कि एक डिग्री हासिल करना उन लोगों को गलत साबित करेगा जो उन्हें "मंद बुद्ध" कहते हैं। डेली स्टार से बात करते हुए 40 साल की मॉडल ने कहा कि, 'जहां तक मुझे याद है, मैं बचपन से चाहती थी, कि मैं लॉ की पढ़ाई करूं'।

‘वकालत करना रहा मेरा जुनून’
कार्ला बेलुची ने कहा कि, 'यह हमेशा से मेरा एक जुनून रहा है, लेकिन मैं अभी-अभी उस इंडस्ट्री ले अलग हुई हूं और अब मेरे पास पढ़ाई करने का काफी समय है'। उन्होंने कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि मुझ में अबतक आत्म-विश्वास था, भले ही मुझे स्कूल में अच्छे ग्रेड मिले थे। लेकिन, मैंने किम कार्दशियन को ऐसा करते देखा है और मेरे लिए यह प्रेरणादायक है। उन्होंने मुझे सोचने के लिए मजबूर किया, कि अगर 'किक दी' ऐसा कर सकती हैं, तो मैं भी कर सकती हूं। डेली स्टार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मेरे 40 के दशक में होने के कारण अब मैं थोड़ा अलग महसूस कर रही हूं और मेरे ओनलीफैन वेबसाइट पर मुझे उतना समय फैन्स से नहीं मिलता है'।

किम कार्दशियन बनी प्रेरणा
आपको बता दें कि, रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन ने 2018 में सैन फ्रांसिस्को की एक लॉ फर्म के साथ चार साल की अप्रेंटिसशिप शुरू की थी। उन्होंने पिछले दिसंबर में अपनी लॉ की परीक्षा पास की थी और इस साल एक आधिकारिक वकील बन जाएंगी। वहीं, कार्ला, जिसे कभी ब्रिटेन की सबसे अधिक नफरत करने वाली महिला कहा जाता था, और जिसके बारे में कहा जाता था, कि वो डिप्रेशन का बहाना बनाकर लोगों के नाम में दम कर देती थी, वो अब इस साल सितंबर से अपनी जिंदगी की नई यात्रा शुरू कर रही है। कार्ला बेलुची ने कानून की पढ़ाई के लिए आवेदन कर दिया है और अब वो लंदन के एक विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने वाली है।

‘लोग करते हैं मुझसे नफरत’
कार्ला बेलुची ने डेली स्टार से बात करते हुए कहा कि, "लोग कहते हैं कि मैं सिर्फ वही काम कर सकती हूं और मुझसे कुछ नहीं होगा'। उन्होंने कहा कि, 'वे वास्तव में मेरे बारे में कुछ नहीं जानते हैं क्योंकि जो कोई भी, जो मेरे करीब है वह जानता है कि मैं बहुत बड़ी जिद्दी हूं और मै ऐसा कर सकती हूं'। उन्होंने कहा कि, 'आपका माथा गर्म हो सकता है, लेकिन मैं लोगों को गलत साबित करूंगी और यह सब मैं यह अपने लिए कर रही हूं'। उन्होंने कहा कि, 'यह वही है जो मैं चाहती हूं और मैं उस तरह का महिला हूं, जो उसे हासिल करना चाहती है'। अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, कानून की डिग्री हासिल करना उसके लिए गर्व की बात होगी।

‘मैं बन सकती हूं एक बड़ी वकील’
कार्ला बेलुची ने डेली स्टार से बात करते हुए कहा कि, 'जहां तक एक वास्तविक वकील होने की बात है, तो क्यों नहीं? मुझे लगता है कि मैं एक बड़ी वकील बनूंगी'। उन्होंने कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान ओनलीफैन्स वेबसाइट पर एक महीने में 40,000 पाउंड तक की कमाई उसने की, लेकिन मई में उसने पुष्टि की, कि वह क्रिसमस तक सॉसी प्लेटफॉर्म छोड़ रही है'। और उन्होंने कहा कि, 'अब मैं इससे थक चुकी हूं और मैं अब अपनी जिंदगी में कोई धमाका करना चाहती हूं और अब मैं इसमें टॉप पर जाना चाहती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications