ब्रिटेन की प्रिंसेस का नाम शार्लोट एलिजाबेथ डायना
लंदन। ब्रिटेन की नवजात राजकुमारी का नाम रख दिया गया है। नवजात प्रिंसेस आफ कैंब्रिज को उसके पिता प्रिंस विलियम और मां केट मिडलटन ने प्रिसेंस का नाम शार्लोट एलिजाबेथ डायना नाम दिया है। ब्रिटिश ताज की चौथी दावेदार शार्लोट को को रॉयल हाइनेस प्रिंसेस शार्लोट ऑफ कैंब्रिज पुकारा जाएगा।

सोमवार को इसकी घोषणा की गई। लंदन के एक अस्पताल में राजकुमारी के जन्म के दो दिन के बाद केनसिंगटन पैलेस ने यह घोषणा की। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के राजकुमार और राजकुमारी ने बच्ची के जन्म के तुरंत बाद ही उनका नाम सोच लिया था, लेकिन इसकी सार्वजनिक घोषणा करने से पहले वह इसे महारानी एलिजाबेथ को बताना चाहते थे।
हालांकि यह कोई आधिकारिक प्रोटोकॉल नहीं है कि नाम को सार्वजनिक करने के पहले उसे महारानी को बताया जाए, लेकिन राजकुमार विलियम ने अपनी दादी को सम्मान देते हुए ऐसा किया। बीबीसी के मुताबिक राजकुमार व राजकुमारी की पसंद के बारे में पूछे जाने पर केनसिंगटन पैलेस के अधिकारियों ने कहा, "हम चाहेंगे कि वे खुद नाम बताएं।"












Click it and Unblock the Notifications