बुजुर्ग कपल को घर से निकलने के लिए देने पड़ते हैं 1200 रुपये फाइन, एक गलती ने बर्बाद कर दिया सबकुछ
बुजुर्ग कपल को घर से निकलने के लिए देने पड़ते हैं 1200 रुपये फाइन, एक गलती ने बर्बाद कर दिया सबकुछ
लंदन, 22 नवंबर: ब्रिटने में एक बुजुर्ग कपल का घर से निकलना महंगा पड़ रहा है। हर बार घर से निकलने पर इस कपल को 12.50 पाउंड यानी 1248 रुपये का फाइन देना पड़ता है। ये पूरी कहानी है, 72 वर्षीय जॉर्ज डाउलर और उनकी पत्नी वेरा की, जो 32 वर्षों से दक्षिण पूर्व लंदन में रहते हैं। वो लंदन के ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां से वह अपनी पुरानी गाड़ी को लेकर जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें ट्रैफिक लाइट पर 12.50 पाउंड यानी 1248 रुपये जुर्माना देना पड़ता है। जॉर्ज और वेरा का घर 'अल्ट्रा लो एमिशन जोन' (यूएलईजेड) में बॉर्डर पर स्थित है। इसी नियम के मुताबिक अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चलाने पर फाइन देना होता है।

पुरानी गाड़ी को किया घर में कैद
जॉर्ज और वेरा डोवलर इस ULEZ व्यवस्था से बहुत परेशान और नाखुश होकर अपनी पुरानी गाड़ियों को घर में कैद कर दिया है। ताकि सरकारी नियमों के मुताबिक किसी मानक का उल्लघन ना हो। लंदन के मेयर सादिक खान द्वारा शुरू किया गया, अल्ट्रा लो एमिशन जोन उन वाहनों पर जुर्माना लगाता है, जिससे बहुत अधिक प्रदूषण फैलता है। जॉर्ज और वेरा इस नियम की वजह से कई बार जुर्माना दे चुके हैं।

कपल को खरीदनी पड़ी नई कार
इस नियम से परेशान होकर जॉर्ज और वेरा डोवलर ने 40,000 पाउंड खर्च कर नई गाड़ी ली है। जॉर्ज ने कहा कि जब ULEZ को लेकर नियम बदले तो उनका घर इसकी सीमा में आ गया, उस वक्त से ही उन्हें ये परेशानी हो रही है। जॉर्ज ने कहा, लंदन के मेयर सादिक खान की वजह से मुझे 40,000 पाउंड खर्च करने पड़े हैं। मैंने थोड़े दिन पहले ही एक नई कार ली है। एक नई वैन भी ली, जिसके लिए मुझे 7000 पाउंड खर्च करने पड़े हैं।''

लंदन के मेयर पर भड़के जॉर्ज
लंदन के मेयर सादिक खान पर गुस्सा करते हुए जॉर्ज ने कहा, मुझे बेकार में वैन लेनी पड़ी है, मेरे पास पहले से एक अच्छा वैन था। जो कंडीशन में है। मेरी पुरानी वैन एक साल में 5000 मील की दूरी तय कर सकती है। फिर भी मेयर के नियम के मुताबिक एक वैन जो इस उत्सर्जन को पूरा करती है वह साल में 100,000 मील चल सकती है। तो आप ही बताइए कौन हवा को अधिक प्रदूषित कर रहा है, मैं या वह?''

'ट्रैफिक लाइट के दोनों ओर हवा बदल जाती है क्या?'
जॉर्ज ने कहा, ये सब पैसों के लिए खेल हो रहा है। इनके निमय के मुताबिक तो लोग अपनी पुरानी गाड़ी इस्तेमाल ही नहीं कर सकते हैं। मुझे समझ में नहीं आता कि यहां की हवा और ट्रैफिक लाइट के दूसरी ओर की हवा बदल जाती है क्या? मैं भी हजारों लोगों के साथ इन धुएं के बीच बड़ा हुआ हूं। 72 का हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं। इनको बस पैसे बनाने हैं।''












Click it and Unblock the Notifications