बेटी को घर में बंद कर बर्थडे पार्टी मनाने चली गई मां, 6 दिन बाद लौटी वापस तो बच्ची तोड़ चुकी थी दम

ब्रिटेन में एक मां बेटी को घर में बंदकर पार्टी करने चली गई। जब 6 दिनों बाद वो लौटी तो बच्ची की मौत हो चुकी थी।

ईस्ट सक्सेस/ब्रिटेन: ब्रिटेन में एक मां की करतूत जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। एक मां के सिर पर पार्टी मनाने का भूत इस कदर तैयार हो गया कि उसकी सनक का खामियाजा उसकी बेटी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। एक मां अपनी बर्थडे मनाने अपनी बेटी को घर में भूलकर चली गई और जब 6 दिनों बाद वापस लौटी तो बेटी की मौत हो चुकी थी।

पार्टी के लिए बेटी को भूली मां

पार्टी के लिए बेटी को भूली मां

ये वाकया ब्रिटेन के ईस्ट सस्केस है। जहां बेर्फी कुदी नाम की महिला की लापरवाही की वजह से उसकी बेटी की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक बेर्फी कुदी नाम की महिला जब 18 साल की हुई तो वो पार्टी मनाने अपने दोस्तों के साथ चली गई। ये वारदात दिसंबर 2019 की है। जब बेर्फी कुदी दोस्तों के साथ पार्टी मनाने चली गई लेकिन वो अपनी बेटी को घर में ही भूल गई। उसे याद ही नहीं रहा कि उसकी एक बेटी भी है और उसे वो घर में अकेले बंदकर जा रही है। महिला बेर्फी कुदी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मशगूल हो गई और उधर घर में उसकी बेटी अकेले भूख प्यास से तड़पती रही।

6 दिनों बाद लौटी वापस

6 दिनों बाद लौटी वापस

रिपोर्ट के मुताबिक, जब महिला बेर्फी कुदी पार्टी के बाद वापस लौटी तो उसने घर में अपनी बेटी को मृत अवस्था में देखा। जिसके बाद वो अस्पताल गई और वहां उसने डॉक्टरों से कहा कि उसकी बेटी कोई रिस्पॉंस नहीं दे रही है। जिसके बाद डॉक्टरों को मामला संदिग्ध लगा और फिर पुलिस को खबर दी गई। पुलिसिया तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला बेर्फी कुदी 6 दिनों तक पार्टी करती रही और उसे अपनी बेटी का ख्याल नहीं रहा। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फूटेजों से पता चला है कि महिला बेर्फी कुदी पूरे 6 दिनों के बाद अपने घर लौटी थी। वो लगातार 6 दिनों तक लंदन, कोवेंट्री और सोलीहुल में पार्टियां करती रही और उसे अपनी बेटी का ख्याल भी नहीं रहा।

महिला के खिलाफ मुकदमा

महिला के खिलाफ मुकदमा

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी से वापस लौटने के बाद महिला जब घर लौटी तो उसने 999 नंबर पर कॉलकर कहा था कि उसकी बच्ची उठ नहीं रही है। जिसके बाद वो अपनी बेटी को लेकर रॉयल एलेक्जेंन्ड्रा अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची की मौत भूख की वजह से हुई है और 4 दिसंबर से 12 दिसंबर तक बच्ची अकेले अपने घर में भूख से तड़प रही थी। पुलिस ने तमाम तहकीकात के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया और अब महिला ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद अब कोर्ट में महिला को उसके गुनाहों के लिए सजा सुनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+