ब्रिटेन: ब्रिस्टल समेत दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में 4.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए
लंदन। ब्रिटेन के ब्रिस्टल प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता आंकी गई है। सूत्रों के मुताबिक, ब्रिस्टल और दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र में भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार यह दोपहर करीब 2.30 भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

भूकंप के झटके पश्चिमी इंग्लैंड और वेल्स में भी महसूस किए गए हैं। इस भूकंप से अभी तक कोई हताहत की खबर नहीं आई है।
भूकंप के दौरान साउथ-वेस्ट इंग्लैंड से लेकर वेल्स तक के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। घरों में और काम के वक्त लोगों ने जब भूकंप के झटके महसूस किए, तो कई लोग बाहर आकर जमा हो गए। मौसम विभाग ने सूनामी या अन्य किसी भूकंप के झटकों की चेतावनी नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications