सोशल मीडिया पर नाइजीरिया की अगवा लड़कियों के लिए मुहिम 'ब्रिंग बैक आर गर्ल्‍स'

अबुजा। 15 अप्रैल 2014 को नाइजीरिया के चिबॉक सेकेंड्री स्‍कूल से आतंकवादी संगठन बोको हराम की ओर से 276 स्‍कूली लड़कियों को अगवा कर लिया गया था। इन लड़कियों का अभी तक कुछ भी पता नहीं लग सका है।

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह संख्‍या 230 ही है। इस घटना ने पूरी दुनिया को हैरान और परेशान कर रखा है। अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि यह सभी लड़कियां आखिर हैं कहां।

इस घटना के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर 'ब्रिंग बैक आर गर्ल्‍स' नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की गई है।

इस कैंपेन में मलाला युसूफजई से लेकर मिशेल ओबामा और दुनिया भर की मशहूर शख्सियतों की ओर से इन लड़कियों को वापस लाने और उनकी सुरक्षा तय करने की मांग उठ रही है। तस्‍वीरों के जरिए इस कैंपेन और इसमें शामिल कुछ लोगों पर एक नजर।

मदद का भरोसा

मदद का भरोसा

इस कैंपेन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति की पत्‍नी मिशेल ओबामा ने लड़कियों को रिहा करने के लिए पुरजोर मांग उठाई है। मिशेल के मुताबिक सभी 276 लड़कियां उनके लिए बेटियों के जैसी ही हैं और अमेरिकी इन रिहाई के लिए हरसंभव मदद करने को तैयार है।

 लड़कियों को शिक्षा का अधिकार

लड़कियों को शिक्षा का अधिकार

लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार की मांग करने पर मलाला को तालिबानी आतंकियों ने निशाना बनाया था। नाइजीरिया की इन 276 लड़कियों की रिहाई के लिए मलाला भी अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

ब्रिटेन भी चिंतित

ब्रिटेन भी चिंतित

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन एक टीवी शो में आए और यहां पर उन्‍होंने 'ब्रिंग बैक आर गर्ल्‍स' कैंपेन के लिए आवाज उठाई। कैमरुन ने बताया इस घटना के बाद से ही पूरा ब्रिटेन परेशान है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह लड़कियां कहां हैं।

सबसे दुखद दिन

सबसे दुखद दिन

डब्‍लूयडब्‍लूयएफ के मशहूर रेसलर और अब हॉलीवुड के सुपरहिट एक्‍टर द रॉक ड्यून जॉनसन भी इस मुहिम का हिस्‍सा हैं। द रॉक के मुताबिक दुनिया के किसी भी हिस्‍से में लड़कियों के साथ इस तरह की घटना को बर्दाश्‍त नहीं किया जाना चाहिए।

लॉस एंजिल्‍स रैली का हिस्‍सा

लॉस एंजिल्‍स रैली का हिस्‍सा

इस कैंपेन के तहत अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स में एक रैली भी निकाली गई। इस रैली में हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एना हैथवे ने भी हिस्‍सा लिया। एना के मुताबिक दुनिया के सभी देशों को इस मुहिम में शामिल होना चाहिए।

 मशहूर एंकर भी मुहिम का हिस्‍सा

मशहूर एंकर भी मुहिम का हिस्‍सा

दुनिया की मशहूर टीवी एंकर एलन एलन डी जेनरस भी इस मुहिम में शामिल हो गईं जब उन्‍होंने अपने शो से लड़कियों की रिहाई के लिए संदेश दिया।

फेसबुक पर लड़कियों की फोटो

फेसबुक पर लड़कियों की फोटो

बुधवार को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर उन लड़कियों की तस्‍वीर जारी हुई है जिन्‍हें बोको हराम ने किडनैप करके रखा है।

8 से 17 वर्ष है उम्र

8 से 17 वर्ष है उम्र

जिन 276 लड़कियों को अगवा किया गया है उनकी आयु 8 वर्ष से लेकर 17 वर्ष है। बोको हराम की धमकी है कि अगर उनकी मांगे नहीं सुनी गईं तो वह एक-एक करके इन लड़कियों को बेचना शुरू कर देंगे या फिर उनकी हत्‍या शुरू कर देंगे।

नहीं डरते हम किसी से

नहीं डरते हम किसी से

बोको हराम की ओर से अंजाम दी गई इस घटना के खिलाफ नाइजीरिया में महिलाओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है। नाइजीरिया की महिलाओं के मुताबिक वह अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी क्‍योंकि उन्‍हें भी समान जीवन जीने का पूरा हक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+