#BRICS : ब्रिक्स समिट में चीनी रिपोर्टर ने गाया हिंदी गाना, देखें VIDEO

Recommended Video

    Chinese Reporter Sings Hindi Song in BRICS Summit 2017 । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी चीन दौरे पर हैं, पीएम चीन में ब्रिक्स समिट में हिस्सा ले रहे हैं।पीएम मोदी जब रविवार को श्यामन पहुंचे तो उनका स्वागत काफी जोर-शोर से किया गया। पीएम की लोकप्रियता का हिसाब आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वहां पर रह रहे भारतीय पलक-पांवड़े बिछाकर रविवार देर रात तक पीएम मोदी का इंतजार करते दिखे।

    मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। भारतीय समुदाय के लोगों ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया लेकिन इसी बीच एक और खास चीज देखने को मिली।

    'आजा रे मेरे दिलबर आजा' गीत को गुनगुनाया

    चीनी रेडियो पर एक रिपोर्टर हिंदी गाना गुनगुनाती हुई दिखी। ब्रिक्स समिट को कवर करने आई रिपोर्टर ने 'आजा रे मेरे दिलबर आजा' गीत को गुनगुनाया। ये बात इसलिए भी काफी खास है क्योंकि डोकलाम विवाद पर पिछले दिनों चीनी मीडिया ने काफी भारत के बारे में अनाप-शनाप कहा था।

    ये ब्रिक्स का 9वां सम्मेलन है

    मालूम हो कि ब्रिक्स की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलते हुए कहा कि सभी देशों में शांति के लिए ब्रिक्स देशों का एकजुट रहना जरूरी है। इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया। ये ब्रिक्स का 9वां सम्मेलन है, ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+