Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BRICS Summit 2018: जोहान्सिबर्ग में मिले पीएम मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, दोनों के बीच तीन माह में चौथी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सिबर्ग में जारी ब्रिक्‍स सम्‍मेलन से इतर मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच पिछले तीन माह में यह चौथी मुलाकात है।

जोहान्सिबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सिबर्ग में जारी ब्रिक्‍स सम्‍मेलन से इतर मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच पिछले तीन माह में यह चौथी मुलाकात है। मोदी और जिनपिंग दोनों मुलाकात के दौरान चीन और भारत के रिश्‍तों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। जोहान्सिबर्ग में 10वें ब्रिक्‍स सम्‍मेलन का आयोजन हो रहा है। पीएम मोदी और जिनपिंग दोनों ही जोहान्सिबर्ग पहुंचने से पहले रवांडा के आधिकारिक दौरे पर थे।

modi-jinping-brics-meeting.jpg

अप्रैल और जून में हुई थी मुलाकात

जिनपिंग और मोदी ने इस मुलाकात से पहले अप्रैल माह में वुहान और किंगदाओ में मुलाकात की थी। जिनपिंग ने पीएम मोदी को वुहान में अनौपचारिक मुलाकात के लिए इनवाइट भेजा था। इसके बाद दोनों नेता जून माह में शंघाई कोऑपरेशन समिट (एससीओ) से अलग किंगदाओ शहर में मिले थे। मुलाकात के बाद पीएमओ की ओर से ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में जानकारी दी गई, 'भारत और चीन की दोस्‍ती का भविष्‍य। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्‍स समिट से अलग वार्ता की।' माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय मसलों, ब्रिक्‍स सहयोग और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है।

पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति जिनपिंग के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर जारी है। चीन और अमेरिका दोनों ने ही एक दूसरे के प्रोडक्‍ट्स पर 34 बिलियन डॉलर का कर ठोंका हुआ है। इस कदम की शुरुआत पहले ट्रंप की तरफ से हुई थी जिनके प्रशासन ने चीन पर गलत अभ्‍यास का आरोप लगाया है। ट्रंप ने यू‍रोपियन यूनियन से आने वाले उत्‍पादों पर भी अतिरिक्‍त कर लगा दिया है और पिछले दिनों उन्‍होंने यूरोपियन यूनियन को अपना दुश्‍मन करार दिया था। वहीं भारत ने भी अमेरिका से आयात होने वाले कुछ उत्‍पादों पर टैरिफ बढ़ा दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+