अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सुरक्षा में सेंध! रिसॉर्ट के ऊपर से गुजरे तीन विमान, F-16 ने खदेड़ा
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लोरिडा में स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट के ऊपर तीन नागरिक विमान प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में घुस आए। प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में विमानों के आने पर एयरफोर्स तुरंत एक्टिव हुआ और एफ-16 फाइटर जेट्स भेजे गए।
एफ-16 फाइटर जेट्स ने फ्लेयर्स तैनात किए और तीन नागरिक विमानों को इलाके से बाहर निकाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई क्षेत्र का उल्लंघन सुबह 11 बजकर 05 मिनट, दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर और 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। हालांकि, इस बात की सही जानकारी नहीं मिल सकी है कि तीनों विमान पाम बीच हवाई क्षेत्र में क्यों उड़ें?

पाम बीच पोस्ट (Palm Beach Post) की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी में राष्ट्रपति ट्रंप की मार-ए-लागो रिसॉर्ट यात्रा के दौरान, तीन हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हुआ था। ये दो घटनाएं 15 फरवरी और 17 फरवरी को हुईं थी। डेली मेल ने पुष्टि की कि इसमें शामिल सभी तीन विमान नागरिक थे।
एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात
हवाई क्षेत्र के बार-बार उल्लंघन के बाद, उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने प्रतिबंधित क्षेत्र में F-16 लड़ाकू जेट भेजकर तीनों विमान को हवाई क्षेत्र से बाहर कर दिया। इन लड़ाकू विमानों ने संवेदनशील क्षेत्र से नागरिक विमानों को दूर करने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया।
ये भी पढ़ें: क्या होगा तीसरा विश्व युद्ध? यूक्रेन ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव तो भड़के डोनाल्ड ट्रंप! दे डाली यह धमकी












Click it and Unblock the Notifications