'मर्दों के मुकाबले फीमेल एक्टर के साथ इंटीमेट होना और किस करना आसान'
'मर्दों के मुकाबले फीमेल एक्टर के साथ इंटीमेट होना आसान'
मुंबई, 24 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने काफी समय बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी की है। मल्लिका की वेब सीरीज 'नकाब' हाल ही में रिलीज हुई है। जिसको लेकर मल्लिका की चर्चा है। ये वेब सीरीज एक मौत के इर्दगिर्द घूमती है लेकिन इसमें मल्लिका और ईशा गुप्ता के बीच इंटिमेट सीन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही पर्दे पर बोल्ड सीन देने के लिए मशहूर रहीं मल्लिका ने कहा है कि उनको मर्दों के मुकाबले फीमेल एक्टर के साथ इंटीमेट सीन करना आसान लगा है।

मेल के मुकाबले, फीमेल एक्टर के साथ ये सब आसान
मल्लिका शेरावत ने नकाब में ईशा के साथ अपने बोल्ड सीन को लेकर कहा है कि मेल को-एक्टर की तुलना में एक फीमेल के साथ इंटीमेट सीन और किस करना आसान होता है। एक इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा, महिला के साथ इंटिमेट होना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। मेरे लिए एक पुरुष के साथ इंटीमेट होने की तुलना में ये काफी आसान है।

समाज में महिलाओं को बराबरी नहीं
मल्लिका शेरावत का कहना है कि समाज में महिलाओं को बराबरी नहीं है, एक जैसी बात के लिए महिलाओं को ही निशाना बनाया जाता है, पुरुषों को नहीं। पुरुष सब कुछ लेकर चले जाते हैं, वे हर चीज से दूर हो सकते हैं, यह ऐसा है जैसे वे हर चीज के लिए महिला को दोष देते हैं। मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन भारत में ऐसा मुझे लगता है। मुझे भी लगता है कि समाज विकसित नहीं हुआ था, लोग अलग तरह से सोचते थे। साथ ही उस समय मीडिया का एक खास वर्ग पहले इस तरह के दृश्यों का समर्थन नहीं करता था।

क्या है वेब सीरीज नकाब की कहानी
मल्लिका शेरावत की हालिया वेब सीरीज 'नकाब' 26 साल की एक्ट्रेस की आत्महत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। एक और हाई-प्रोफाइल हस्ती इस मामले में फंस जाती है। इसमें एक संदिग्ध जोहरा मेहरा यानी मल्लिका शेरावत हैं। जिनकी जांच पुलिस ऑफिसर अदिति आमरे करती हैं।

पहली फिल्म से ही मल्लिका ने बनाई बोल्ड छवि
मल्लिका शेरावत ने पहली फिल्म से ही अपनी बोल्ड छवि बनाई है। मल्लिका ने साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' और 'मर्डर' जैसी फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी। ख्वाहिश में उनके 17 किसिंग सीन थे। वहीं मर्डर में इमरान हाशमी के साथ उन्होंने बेडरूम सीन किए थे।












Click it and Unblock the Notifications