इस शख्‍स ने 240 औरतों को बना रखा था सेक्‍स स्‍लेव, कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन करा जानवरों से भी संबंध बनाने को किया मजबूर

Recommended Video

      Brazil के इस शख्स ने 240 Women के साथ वो किया जिसे सुनकर आप भी हैरान जाएंगे | वनइंडिया हिंदी

      नई

      दिल्‍ली।
      भारत
      से
      बहुत
      दूर
      एक
      देश
      है
      ब्राजील।
      वैसे
      तो
      ये
      फुटबॉल
      के
      लिए
      फेमस
      है
      लेकिन
      इन
      दिनों
      समाज
      को
      शर्मसार
      करने
      वाली
      एक
      घटना
      के
      चलते
      सुर्खियों
      में
      है।
      पुलिस
      ने
      यहां
      के
      32
      साल
      के
      एक
      शख्‍स
      (चर्च
      से
      जुड़े
      यूथ
      ग्रुप
      लीडर)
      को
      ऐसी
      करतूत
      के
      लिए
      गिरफ्तार
      किया
      है
      जिसे
      जानने
      के
      बाद
      आप
      सन्‍न
      रह
      जाएंगे।
      जी
      हां
      इस
      शख्‍स
      ने
      कथित
      तौर
      पर
      240
      महिलाओं
      को
      सेक्‍स
      स्‍लेव
      (सेक्‍स
      के
      लिए
      गुलाम
      बनाकर
      रखना)
      बना
      रहा
      था।
      इतना
      ही
      नहीं,
      उसने
      इन
      महिलाओं
      को
      कई
      अजनबियों
      और
      जानवरों
      तक
      से
      संबंध
      बनाने
      को
      मजबूर
      किया।
      इस
      हैवान
      का
      नाम
      रोनी
      स्केल्ब
      है।
      विस्‍तार
      से
      जानिए
      पूरा
      मामला

      id="toptextpromo">
      id='are-slot-1'
      class='oiad
      oi-axt
      oiadv'>

      महिलाओं को ऐसे फंसाता था फिर बना लेता था सेक्‍स स्‍लेव

      महिलाओं को ऐसे फंसाता था फिर बना लेता था सेक्‍स स्‍लेव

      अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक रोनी सेल्स रिप्रेजेंटेटिव है। इसके अलावा वो एक चर्च का ग्रुप लीडर भी है। पुलिस का कहना है कि 32 वर्षीय आरोपी ने 11 राज्यों में चार साल की अवधि के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। रोनी ने फेसबुक और वॉट्सऐप पर कई सारी फेक प्रोफाइल्स बनाई थीं। इन्हीं के जरिए ये लड़कियों और औरतों से संपर्क करता था। उनसे कहता था कि अगर वो उसे न्यूड तस्वीरें और वीडियो देंगी, तो उसके बदले वो उन्हें 2 लाख रुपए देगा।

      न्‍यूड फोटो मिलने के बाद करता था ब्‍लैकमेल और फिर...

      न्‍यूड फोटो मिलने के बाद करता था ब्‍लैकमेल और फिर...

      न्यूड तस्वीरें हासिल करने के बाद रोनी महिलाओं को बैंक ट्रांसफर की फर्जी रसीद भेज देता था। इसके बाद वह महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और दोस्तों-रिश्तेदारों को उनके फुटेज भेजने की धमकी देता था। पीड़ित महिलाओं को धमकाने के बाद आरोपी उन्हें और वीडियो-फोटोज भेजने को कहता था। एक पीड़िता ने बताया कि उससे एक दिन में 20 बार ऐसी तस्वीरें मांगी गई। कई महिलाओं को मिलने के लिए बुलाकर आरोपी ने रेप भी किया। जबकि कुछ महिलाओं को अजनबियों और जानवरों से संबंध बनाने पर मजबूर किया।

      कई महिलाओं से सेक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर करवाए थे सिग्‍नेचर

      कई महिलाओं से सेक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर करवाए थे सिग्‍नेचर

      जानकारी के मुताबिक रोनी ने कई महिलाओं से जबरन सेक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍ट पर सिग्‍नेचर करवाए थे। इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट में था कि महिला कभी उसपर रेप का आरोप नहीं लगाएगी और जब वो चाहेगा शारीरिक संबंध बना सकेगा। कॉन्‍ट्रैक्‍ट के हिसाब से वो औरतों के साथ जो चाहे कर सकता है। खुद को खुश करने के लिए वो औरतों को बुरी तरह से पीट भी सकता है। पुलिस ने रोनी को 11 अक्‍टूबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को रोनी के घर से लैपटॉप, टैबलेट और यौन वेशभूषा का विवरण देने वाले दस्तावेज बरामद हुए हैं।

      रोनी खुद को गलत नहीं मान रहा, जानिए क्‍या कहना है उसका

      रोनी खुद को गलत नहीं मान रहा, जानिए क्‍या कहना है उसका

      रोनी ने कई टीनेज लड़कियों का शोषण किया है। रोनी इस वक्त पुलिस की गिरफ्त में है। उसका कहना है कि उसने कोई गलती नहीं की है। उसने किसी औरत का रेप नहीं किया है। रोनी ने कहा, ‘जब आप रेप की बात करते हो, तो आप हिंसा जैसी चीज इमेजिन करते हो। मैंने कभी भी किसी के साथ ऐसा नहीं किया। मैं निर्दोष हूं।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+