Brazil News: ब्राजील में दो स्कूलों में शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत,11 लोग घायल
Brazil News: ब्राजील में दो स्कूलों में शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत,11 लोग घायल
Brazil school shootouts: ब्राजील के दो स्कूलों में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं। सीएनएन ने ब्राजील के अधिकारियों के हवाले से कहा, शुक्रवार को ब्राजील के एस्पिरिटो सैंटो के दो स्कूलों में एक हथियार लिए बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्राजील में स्कूलों पर गोलियां चलाने वाला बंदूकधारी कथित तौर पर एक सेमी-ऑटोमेटिक हथियार ले जा रहा था, इस दौरान उसे सीसीटीवी में देखा गया था।

कथित शूटर ने सैनिक जैसे कपड़े पहने हुए थे और चेहरा ढंका हुआ था। उसने सैनिक जैसी वर्दी पहन, चेहरा मास्क से ढक कर स्कूलों पर हमला किया। हालांकि अधिकारियों को शक है कि शूटर की उम्र 16 साल के आसपास होती। सीएनएन के अनुसार ये हमला अराक्रूज शहर में हुआ था।
एस्पिरिटो सैंटो के गवर्नर रेनाटो कासाग्रांडे ने हमले की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "सुरक्षा टीमों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। इसने अराक्रूज में दो स्कूलों पर हमला किया। मैंने इस क्षति के लिए तीन दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। हम कारणों की जांच कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।'' गवर्नर ने कहा, "हमला प्राइमो बिट्टी स्कूल और प्रिया डे कोक्विराल एजुकेशनल सेंटर में हुआ था।''
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने इस गोलीबारी की कड़ी निंदा की है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मुझे स्कूल में हुए हमलों के बारे में जानकर दुख हुआ है। इस त्रासदी में पीड़ितों के परिवार के साथ मेरी एकजुटता है।''राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications