मलेरिया की दवा हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्विन पर ब्राजील में घमासान, एक माह के अंदर नए हेल्‍थ मिनिस्‍टर ने दिया इस्‍तीफा

ब्रासीलिया। ब्राजील में कोरोना वायरस ने राष्‍ट्रपति जैर बोलसोनारो और उनके मंत्रियों के बीच मतभेदों को सामने लाकर रख दिया है। देश में एक माह के अंदर ही नए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नेल्‍सन टीश ने भी अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामलों में ब्राजील दुनिया में छठें स्थान पर है। देश में कोरोना के दो लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 14,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राष्‍ट्रपति बोलसोनारो ने लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया है।

nelson teich.jpg

नए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने दवा के प्रयोग पर लगाई रोक

नए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने भी मलेरिया की दवा के प्रयोग पर रोक लगा दी है। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरफ से इस दवा के प्रयोग को हरी झंडी दी गई थी। ट्रंप की तरफ से ब्राजील में भी इस दवा के प्रयोग की सलाह दी गई। बोलसोनारो ने इसके प्रयोग की अपील की। इसके के बाद आर्मी की केमिकल एंड फार्मास्‍यूटिकल्‍स लैबोरेट्री में इस दवा का उत्‍पादन बढ़ा दिया गया। पिछले माह ब्राजील के वैज्ञानिकों ने क्‍लोरोक्विन पर एक अध्‍ययन किया था। उन्‍होंने देखा कि इस दवा के प्रयोग के बाद दिल ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। ब्राजील के गर्वनर्स भी बोलसोनारो से सहमत नहीं हैं। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि कोई भी मंत्रालय और फेडरल पुलिस के काम में हस्‍तक्षेप नहीं कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+