ब्राजील में कोरोना से मरती जनता और बेपरवाह राष्ट्रपति, बोल्सनारो ने निकाली हजारों बाइकर्स के साथ रैली

ब्राजील में अभी भी हर दिन हजारों लोग कोरोना वायरस के शिकार बन रहे हैं और मर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी ब्राजील के राष्ट्रपति ने हजारों लोगों के साथ रियो डि जेनेरियो शहर में बाइक रैली निकाली।

रियो डी जेनेरियो, मई 25: ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो ने एक बार फिर से दुनिया को चिंता में डाल दिया है। ब्राजील विश्व का दूसरा देश है, जहां कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं और ब्राजील विश्व का पहला देश है, जहां कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा युवाओं की जान ली है लेकिन, ब्राजील के राष्ट्रपति को मानो इन बातों से कोई मतलब नहीं है। ब्राजील में अभी भी हर दिन हजारों लोग कोरोना वायरस के शिकार बन रहे हैं और मर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी ब्राजील के राष्ट्रपति ने हजारों लोगों के साथ रियो डि जेनेरियो शहर में बाइक रैली निकाली, वो भी बिना मास्क लगाए। इस बाइक रैली के जरिए राष्ट्रपति ब्राजील के अलग अलग राज्यों के गवर्नर्स के उस फैसले का विरोध कर रहे थे, जिसके तहत कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए सख्त नियम बनाए गये हैं। अब अगर खुद राष्ट्रपति ही कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा दे तो फिर क्या कहा जा सकता है!

राष्ट्रपति की बिना मास्क रैली

राष्ट्रपति की बिना मास्क रैली

ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो खुद इस बाइक रैली का नेतृत्व कर रहे थे जो रियो डी जेनेरियो शहर के अलग अलग गलियों से निकल रही थी। पिछले एक हफ्ते में ब्राजील के राष्ट्रपति ने दूसरी बार कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं वो भी तब जब ब्राजील में अभी भी कोरोना वायरस की वजह से हालात बेकाबू हैं। ब्राजील में इस वक्त सिर्फ अमेरिका और भारत से कम कोरोना वायरस के मामले आ रहे हैं। ब्राजील में अब तक 1 करोड़ 60 लाख लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हो चुके हैं और साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोगों को ब्राजील में मौत हो चुकी है। पिछले 2 महीने के दौरान ही ब्राजील में करीब 2 लाख लोग कोरोना वायरस की वजह से मारे गये हैं।

रैली में लाखों लोगों की भीड़

रैली में लाखों लोगों की भीड़

वीडियो में दिख रहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति की रैली में हजारों लोग शामिल हैं तो हजारों लोग सड़क के दोनों तरफ बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग के रैली को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। ब्राजील की न्यूजपेपर के मुताबिक इस बाइक रैली में कई हजार बाइकर्स शामिल हुए थे और कुछ लाख लोग अलग अलग जगहों पर राष्ट्रपति को समर्थन देने पहुंचे थे। ब्राजील के राष्ट्रपति की यह बाइक रैली नेशनल चैनल पर लगातार लाइव प्रसारित की जा रही थी।

लगातार घट रहा है जनाधार

ब्राजील की मीडिया के मुताबिक ब्राजील के राष्ट्रपति ने लगातार घटते अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए बाइक रैली का पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार आयोजन किया था। जनवरी 2019 में जैर बोल्सनारो ने ब्राजील की सत्ता को संभाला था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में बोल्सनारो बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। इस साल ही फरवरी और मार्च महीने में कोरोना वायरस से हर दिन ब्राजील में 4 हजार से ज्यादा लोग मर रहे थे, जबकि ब्राजील की जनसंख्या भारत के उत्तर प्रदेश जितनी ही है।

बोल्सनारो के खिलाफ हो रही है जांच

बोल्सनारो के खिलाफ हो रही है जांच

ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण में लापरवाही बरतने के आरोप में ब्राजील की सीनेट राष्ट्रपति के खिलाफ जांच का आदेश दे चुकी और उनके खिलाफ जांच की जा रही है। वहीं, लेटेस्ट ओपिनियन पोल के मुताबिक ब्राजील की एक बड़ी आबादी ने राष्ट्रपति को लापरवाह बताया है और इन तस्वीरों से जनता की बात की पुष्टि भी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में राष्ट्रपति की ये रैली करीब डेढ़ घंटे तक चली।

कोरोना को बताया था साधारण फ्लू

कोरोना को बताया था साधारण फ्लू

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो ने भी कोरोना वायरस को बेहद साधारण फ्लू कहा था, जब भारत समेत दुनिया के कई देश लॉकडाउन से गुजर रहे थे। वहीं, रैली के बाद जैर बोल्सनारो ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'वो लॉकडाउन के विरोधी हैं और वो अपने आर्मी को कभी इस बात की इजाजत नहीं देंगे कि वो ब्राजील के लोगों को घर में रहने के मजबूर करे।' उन्होंने आगे कहा कि 'ब्राजील की आर्मी ब्राजील की जनता है, जिसके पास किसी भी जज, किसी भी न्यायिक व्यवस्था, किसी भी संसद और किसी भी विधायी शक्ति से ज्यादा शक्ति है।' ब्रालीज की राष्ट्रपति ने जिस वक्त रैली का आयोजन किया था उस दौरान भी उनकी सबसे छोटी बहन कोरोना वायरस से बेहद गंभीर थी और अस्पताल में भर्ती थी। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पर कोविड नियमों को तोड़ने के चलते जुर्माना भी लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+