Brazil News: बस दुर्घटना में 7 फुटबॉल फैंस की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा घायल
दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के राज्य मिनस गेरैस में बेलो होरिज़ोंटे के पास बस दुर्घटना हुई। घटना में 7 फ़ुटबॉल फैन्स की जान चली गई। पहाड़ी सड़क पर फुटबॉल फैन्स को ले जा रही बस से चालक का नियंत्रण खो गया था।
दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के राज्य मिनस गेरैस में बेलो होरिज़ोंटे के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राजमार्ग पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी राज्य के सैन्य अग्निशमन विभाग ने दी है। बताया जा रहा है कि यह सभी फुटबॉल फैन्स थे।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी सड़क पर फुटबॉल फैन्स को ले जा रही बस से चालक का नियंत्रण खो गया, जिसके कारण हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना मिनस गेरैस राज्य में बेलो होरिज़ोंटे के पास एक राजमार्ग पर हुई।

बस का हुआ था ब्रेक फेल!
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों ने कहा था कि नियंत्रण खोने से कुछ समय पहले ड्राइवर ने चिल्लाकर कहा कि बस ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं। साओ पाउलो के कोरिंथियंस फुटबॉल क्लब के 40 से अधिक फैन्स बस में सवार थे, जो एक रात पहले बेलो होरिज़ोंटे में एक मैच से लौट रहे थे।
मिनस गेरैस अग्निशामकों के लेफ्टिनेंट फर्नांडो फ्रोइस ने हताहतों की संख्या की सूचना दी, लेकिन यह नहीं बताया कि अस्पताल में भर्ती लोग किस स्थिति में थे। देश की राष्ट्रीय भूमि परिवहन एजेंसी (एएनटीटी) ने एक बयान में कहा कि बस अनरजिस्टर्ड थी और राज्यों के बीच यात्रियों को ले जाने के लिए उसके पास प्राधिकरण नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications