चीन में कोरोना से हालात सामान्य होने के बाद बॉलीवुड की रिलीज होने वाली फिल्म सुपर 30 होगी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत चीन के वुहान प्रांत से हुई थी, लेकिन अब यहां पर स्थिति सामान्य होने लगी है। चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण जब खत्म हो जाएगा और हालात सामान्य की ओर लौट आएंगे तो यहां सबसे पहले बॉलीवुड की जो फिल्म रिलीज होगी वह रितिक रोशन की फिल्म सुपर30 है। रिलायंस इंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शिबाशीश सरकार ने बताया कि सुपर 30 ने पहले ही चीन में सेंसरशिप के लिए आवेदन दे दिया है, ऐसे में जब चीन की फिल्म इंडस्ट्री खुलेगी तो सुपर 30 पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जो चीन में रिलीज होगी।

आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म
बता दें कि सुपर 30 फिल्म बिहार में आईआईटी की तैयारी कराने वाली कोचिंग सुपर 30 को चलाने वाले आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। आनंद कुमार सुपर 30 नाम की कोचिंग बिहार में चलाते हैं, जोकि दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस कोचिंग में छात्रों को इस तरह से पढ़ाया जाता है ताकि वह आईआईटी की प्रवेश परीक्षा को पास कर सके और उन्हें आईआईटी में दाखिला मिल सके। इस फिल्म में रितिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, आदित्य श्रीवास्तव, नंदीश सधू, पंकज त्रिपाठी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

रितिक का जबरदस्त अभिनय
सुपर 30 फिल्म को बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में टैक्स फ्री कर दिया गया था। फिल्म में रितिक रोशन ने आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ की गई थी। अपने आप में रितिक रोशन ने पहली बार इस तरह का किरदार निभाया था। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, बल्कि फिल्म को लोगों ने काफी सराहा था।

18 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित
बता दें कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं, जबकि 1.14 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। भारत की बात करें तो यहां संक्रमित लोगों की संख्या 9000 को पार कर गई है। जबकि 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली में संक्रमण की वजह से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है।
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications