Shocking video: जिम में 210 kg वजन उठा रहा था बॉडी बिल्डर, गर्दन टूटी और हो गई मौत
Bodybuilder Justyn Vicky: जाने-माने बॉडीबिल्डर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर जस्टिन विकी की एक भयानक जिम एक्सीडेंट के बाद मौत हो गई।
जस्टिन 210 किलो वजन उठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी बारबेल उनकी गर्दन पर गिरी, जिससे उनकी गर्दन अंदर से टूट गई। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन सर्जरी के दौरान उनका निधन हो गया।

जस्टिन विकी सिर्फ 33 साल के थे और इंडोनेशिया के बाली के मूल निवासी थे। रिपोर्ट के मुताबिक घटना 15 जुलाई की बाली के सानूर में द पैराडाइज जिम की है। उस वक्त जस्टिन विकी एक जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रहे थे। वेट स्क्वाट्स लगाते वक्त उन्होंने 210 किलो वजन उठाया था। उसी दौरान बारबेल से उनकी गर्दन टूट गई।
वीडियो में दिख रहा है कि 33 वर्षीय विकी वेट स्क्वाट्स लगाते वक्त अपने साथ एक साथी को स्पॉटर के तौर पर भी रखे थे। लेकिन जैसे ही वो स्क्वाट्स मारने के लिए नीछे बैठते हैं, फिर ऊपर नहीं उठ पाते हैं। उसी दौरान उन्होंने अपनी गर्दन के ऊपर से 210 किलो वजनी बारबेल निकाली।
बाली डिस्कवरी की रिपोर्ट के मुताबिक जब विकी लिफ्ट को पूरा करने में असफल रहा तो, वह गिर गया और सारा वेट उसके कंधे से गिरकर गर्दन और सिर आगे की ओर गिर गया। उसके पीछे का स्पॉटर मदद करने में असहाय था क्योंकि विकी फर्श पर गिर गया और ढेर सारा वजन उसकी गर्दन के पिछले हिस्से से टकरा गया।
वीडियो में फर्श पर गिरते ही उसकी गर्दन आगे की ओर मुड़ती हुई दिखाई दे रही है। जिम हादसे के बाद विकी को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गर्दन टूटने से उनकी मृत्यु हो गई।
विकी की दुखद मौत से पता चलता है कि जिम में वर्कआउट करते समय किस तरह अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications