तुर्की में नाव डूबने से पांच बच्चों समेत सात की मौत
नई दिल्ली। तुर्की के एजियन कोस्ट पर शुक्रवार को एक नाव के डूब जाने से कम से कम सात लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। तुर्किश कोस्ट गार्ड के मुताबिक, शरणार्थियों को लेकर आ रही इस नाव में 17 लोग सवार थे। इनमें एक मानव तस्कर भी बताया गया है। नाव बलीकेसिर प्रान्त के एयवालिक जिले में के करीब डूबी।

अथॉरिटी ने बताया है कि पांच शरणार्थियों को बचा लिया गया है जबकि पांच अभी भी गायब हैं। जिनको ढूंढ़ने के लिए टीमें कोशिश कर रही हैं। एजियन कोस्ट लंबे समय तक तुर्की के रास्ते यूरोप जाने के लिए प्रवासियों का अहम रास्ता रहा है। तुर्की और यूरोपीय संघ में 2016 में हुए समझौते के बाद यहां से प्रवासियों का जाना कम हुई है। तुर्किश कोस्ट गार्ड का कहना है कि 2019 में इस रास्ते से 7100 माइग्रेंट ग्रीक आइसलैंड को पार करने की कोशिश कर चुके हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications