Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tarique Rahman Net Worth: मोदी से 5000 गुना अमीर हैं तारिक रहमान? बांग्लादेश के अगले PM के पास कितनी संपत्ति

Tarique Rahman Vs PM Modi net worth: 17 साल के लंबे निर्वासन और कड़े संघर्ष के बाद तारिक रहमान (Tarique Rahman) की बांग्लादेश की राजनीति में 'किंग' के तौर पर वापसी हुई है। आम चुनाव में उनकी पार्टी, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर सत्ता की कमान संभाली है।

इस जीत के बाद तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है, लेकिन उनकी इस राजनीतिक सफलता के साथ ही उनकी अकूत संपत्ति और विलासी जीवनशैली ने फिर से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। जहां एक तरफ उनका चुनावी हलफनामा बेहद कम संपत्ति की तस्वीर पेश करता है, वहीं बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स उन्हें अरबों का मालिक बताती हैं। आइए जानते हैं क्या है तारिक रहमान की दौलत का पूरा सच।

Tarique Rahman Vs PM Modi net worth

Tarique Rahman net worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं तारिक रहमान?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारिक रहमान की कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 1.7 अरब डॉलर (करीब 15,000 करोड़ भारतीय रुपये) लगाया गया है। उन्हें बांग्लादेश के सबसे अमीर कारोबारियों में गिना जाता है। उनका निवेश दक्षिण अफ्रीका की परियोजनाओं से लेकर मलेशिया की संपत्तियों तक फैला हुआ है। हालांकि, रहमान के आय के मुख्य स्रोत अक्सर विवादों में रहे हैं। उनकी पार्टी इन्हें व्यापारिक कमाई बताती है, जबकि विरोधी इसे भ्रष्टाचार का नतीजा मानते रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Bangladesh Taka vs Indian Rupee: 100₹ कितने बांग्लादेशी टका के बराबर? चुनाव नतीजों के बीच जानिए रुपये की ताकत

Bangladesh election 2026: चुनावी हलफनामे और मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा अंतर

तारिक रहमान द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे और मीडिया के दावों में जमीन-आसमान का अंतर है। हलफनामे के अनुसार, रहमान की सालाना आय मात्र 7 लाख टका से कम है और उनकी कुल संपत्ति 1.97 करोड़ टका दिखाई गई है। इसके उलट, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उनकी वास्तविक संपत्ति 21 हजार करोड़ टका के करीब है। हलफनामे में जेवरों की कीमत भी महज 2,950 टका बताई गई है, जो काफी चौंकाने वाला है।

Narendra Modi net worth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कितनी है संपत्ति?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति के आंकड़े उनकी सादगी का प्रमाण देते हैं। 2024 के हलफनामे के अनुसार, पीएम मोदी की कुल नेटवर्थ लगभग 3.02 करोड़ रुपये है। उनकी यह संपत्ति बैंक एफडी, बचत खातों और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) के रूप में है। दिलचस्प बात यह है कि पीएम मोदी के नाम पर न तो कोई घर है, न ही कोई कार या अचल संपत्ति। उनकी आय का मुख्य स्रोत उनकी सैलरी और ब्याज है।

दोनों में कौन है अमीर: मोदी बनाम रहमान

यदि दोनों नेताओं की दौलत की तुलना की जाए, तो आंकड़ों के लिहाज से तारिक रहमान, पीएम मोदी के मुकाबले कहीं ज्यादा अमीर नजर आते हैं। जहां पीएम मोदी की कुल संपत्ति महज कुछ करोड़ तक सीमित है, वहीं तारिक रहमान की अनुमानित संपत्ति अरबों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रहमान की दौलत मोदी की तुलना में हजारों गुना अधिक है। एक तरफ जहां मोदी 'फकीरी' वाली छवि के लिए मशहूर हैं, वहीं रहमान की पहचान एक 'शक्तिशाली वंशवादी' नेता की है।

ये भी पढे़ं: Bangladesh Election: 17 साल बाद BNP की प्रचंड जीत, तारिक रहमान को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- भारत आपके साथ

विवादों के साये में 'क्राउन प्रिंस' की दौलत

तारिक रहमान का वित्तीय सफर हमेशा विवादों से घिरा रहा है। उन पर 'खंबा घोटाला' और 'हवा भवन' जैसे मामलों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगते रहे हैं। मलेशिया में उनकी जब्त की गई 23 करोड़ डॉलर की संपत्ति का मामला हो या दक्षिण अफ्रीका में निवेश, विपक्ष हमेशा उन पर सवाल उठाता रहा है। अब जब वे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो उनकी यह विशाल संपत्ति उनकी नई सरकार के लिए पारदर्शिता की चुनौती पेश कर सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+