Bangladesh Election: 17 साल बाद BNP की प्रचंड जीत, तारिक रहमान को PM मोदी ने दी बधाई, बोले- भारत आपके साथ
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनावों के नतीजों ने पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति में हलचल मचा दी है। शुरुआती रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। बेगम खालिदा जिया के निधन और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद यह चुनाव एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।
कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में BNP की इस जीत पर दुनिया भर के नेताओं, जिनमें भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राजदूत शामिल हैं, ने बधाई संदेश भेजे हैं।

Bangladesh Election results: BNP की ऐतिहासिक जीत और बहुमत
चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा से पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स ने BNP की जीत तय कर दी है। ढाका ट्रिब्यून और डेली स्टार के मुताबिक, 299 सीटों में से BNP और उसके सहयोगियों ने जादुई आंकड़े (150+) को पार कर लिया है। अब तक की गिनती में BNP 151 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय बाद देश में बिना 'दो बेगमों' (खालिदा जिया और शेख हसीना) की सीधी टक्कर के चुनाव हुए हैं, जिससे सत्ता की कमान अब तारिक रहमान के हाथों में जाती दिख रही है।
ये भी पढ़ें: Bangladesh Election 2026: क्या है 'जुलाई नेशनल चार्टर’? भारत में भी उठ चुकी ऐसे कानून की मांग!
BNP Victory in Bangladesh Election: PM मोदी ने दी बधाई
नतीजों के शुरुआती रुझान आते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि,'मैं बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी (BNP) को निर्णायक जीत दिलाने के लिए श्री तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं। यह जीत आपकी लीडरशिप में बांग्लादेश की जनता के भरोसे को दिखाती है। भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। मैं हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'
ये भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश में BNP की शानदार वापसी, तारिक रहमान ने जीती दोनों सीटें
Bangladesh news in Hindi: तारिक रहमान ने की भावुक अपील
अपनी मां और पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन के बाद यह तारिक रहमान के लिए एक बड़ी राजनीतिक और व्यक्तिगत परीक्षा थी। बोगुरा-6 सीट से भारी मतों से जीतने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक विशेष अपील की है। रहमान ने जीत का जश्न मनाने के बजाय अपनी दिवंगत मां के सम्मान में सादगी बरतने को कहा है। उन्होंने समर्थकों से शुक्रवार की नमाज के बाद खालिदा जिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है, जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।
ये भी पढे़ं: Bangladesh PM Salary: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी? सुविधाएं जानकर चकरा जाएगा दिमाग!
बांग्लादेश की राजनीति में नया मोड़
इस चुनाव ने बांग्लादेश की पुरानी राजनीतिक रंजिशों को पीछे छोड़ते हुए एक नई दिशा दी है। अवामी लीग की अनुपस्थिति में जमात-ए-इस्लामी अब मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरती दिख रही है, जिसे करीब 43 सीटें मिलने का अनुमान है। सालों से चली आ रही 'बैटल ऑफ बेगम्स' के खत्म होने के बाद अब देश की जनता को उम्मीद है कि नई सरकार विकास, लोकतंत्र और स्थिरता पर ध्यान देगी। चुनाव आयोग आज शुक्रवार को अंतिम आधिकारिक परिणाम घोषित कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications