20,000 लीटर डीजल लीक होने से खून सी लाल हुई रूस की नदी, देखिए तस्‍वीरें

मॉस्‍को। रूस में आर्कटिक क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया है। जो घटना नॉरीलस्‍क के करीब हुई है उसमें एक नदी जिसे बंरनया कहते हैं, उसमें डीजल लीक हो गया है। अब डीजल लीक होने के बाद भी नदी का पानी बिल्‍कुल खून सा लाल हो गया है और जो फोटोग्राफ सामने आई हैं, वो वायरल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ध्रुवीय गर्मी की वजह से मिट्टी ढीली हो गई थी और इस वजह से डीजल के टैंक को खासा नुकसान हो गया।

पर्यावरण पर पड़ेगा भारी असर

पर्यावरण पर पड़ेगा भारी असर

इस घटना को पर्यावरण पर बड़ा असर डालने वाली घटना बताया जा रहा है। इस घटना में अंबरनया नदी में 20,000 लीटर डीजल बह गया। यह नदी आर्कटिक क्षेत्र में पड़ती है। स्‍थानीय मीडिया की तरफ से इस हादसे के बारे में बताया गया और इस बारे में जानकारी दी गई है कि हालात आगे और बिगड़ सकते हैं। डीजल के नदी में लीक होने से इसके आसपास के इलाकों पर खासा असर होगा। इस नदी के वीडियो और कई फोटोग्राफ्स पूरी दुनिया में वायरल हो गई हैं। साइबेरियन टाइम्‍स के मुताबिक डीजल टैंक नॉरीलस्‍क निकिल कंपनी का है। कहा जा रहा है कि डीजल 29 मई से लीक हो रहा था।

नदी का पानी पेंट जैसा

नदी का पानी पेंट जैसा

नदी का पानी बिल्‍कुल लाल हो चुका है और ऐसा लग रहा है कि किसी ने इसमें पेंट डाल दिया हो। नॉरीलस्‍क निकिल कंपनी की तरफ से बयान जारी किया गया है। कंपनी ने कहा है, 'पिछले 30 सालों से बिना किसी समस्‍या के एक तत्‍व का प्रयोग किया जा रहा था मगर अचानक यह घट गया और डीजल फ्यूल टैंक को नुकसान हो गया। इसकी वजह से फ्यूल लीक होने लगा। बताया जा रहा है कि डीजल लीक की वजह से घटनास्‍थल के करीब से गुजरने वाली कार को भी नुकसान हुआ।

झील की तरफ बढ़ रही है नदी

झील की तरफ बढ़ रही है नदी

कार में आग लग गई और यह भी कहा जा रहा है कि वह फ्यूल टैंक से टकरा गई थी। हालात को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं। मरीन स्‍पेशलिस्‍ट इलाके में पहुंच गए हैं और स्‍थानीय नागरिकों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। एक नागरिक ने नदी के पानी में अखबार को डुबाया और फिर इसमें आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि डीजल मिला नदी का पानी प्‍यासिनो झील की तरफ बढ़ रहा है और यह झील प्‍यासिना नदी में मिलती है। प्‍यासिना नदी की एक धारा कारा सागर की तरफ मुड़ जाती है। कारा समंदर आर्कटिक महासागर का हिस्‍सा है।

राष्‍ट्रपति पुतिन घटना से नाराज

राष्‍ट्रपति पुतिन घटना से नाराज

वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस रिसाव से 350 वर्ग मील से ज्यादा एरिया प्रभावित है। यहां की अंबरनाया नदी में 15 हजार टन पेट्रोलियम उत्पाद मिल गए हैं। जिसकी सफाई करना अब बहुत मुश्किल काम है। वहीं, राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन इस घटना के बाद आपातकाल की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है कि वह इस घटना पर खासे नाराज हैं। फिलहाल नदी को साफ करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है और माना जा रहा है कि इसमें कल्‍पना से भी ज्‍यादा समय लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+