अफगानिस्तान: राष्ट्रपति अशरफ गनी की सभा के पास ही बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के परवान में राष्ट्रपति अशरफ गनी की रैली के पास में बम धमाके की खबर आ रही है। टोलो न्यूजी से मिली जानकारी के मुताबिक इस धमाके में लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की वजह से वहां पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि धमाके के दौरान राष्ट्रपति वहां मौजूद थे या नहीं।

दूसरी ओर परवान प्रांत में आत्मघाती हमले के बाद एक काबुल शहर के पीडी9 में एक और विस्फोट की खबर आ रही है। अफगान न्यूज पजहॉक ने कहा है कि परवान में धमाके के बाद अब काबुल के पीडी9 में विस्फोट हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस विस्फोट में कितने लोगों की मौत हुई या फिर कितने लोग घायल है।
काबुल शहर में जो ब्लास्टा हुआ है वहां से थोड़ी ही दूरी पर मसूद स्क्वायर और अमेरिकी दूतावास स्थित है। लेकिन जो जानकारी अभी मिल रहा है उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका काफी भयावह था। वहीं परवान पुलिस ने कहा कि ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हुई जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
बता दें कि अफगानिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब वहां पर ऐसे धमाके हुए हो। इससे पहले भी अफगानिस्तान के कुछ शहर में विद्रोहियों के निशाने पर रहे हैं और लगातार बम ब्लास्ट की घटना देखने को मिली है। हालांकि दोनों घटना से जुड़ी पूरी जानकारी अभी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति से दोस्ती, बेशुमार दौलत, पांच शादियां, फिर भी तन्हा थी ये हीरोइन, ड्रग की लत ने ली जान












Click it and Unblock the Notifications