पूर्वी चीन में बड़ा धमाका, 22 लोगों की गई जान
बीजिंग। पूर्वी चीन में बड़े धमाके की खबर सामने आई है, यहां एक केमिकल प्लांट में भयानक धमाका हुआ है। धमाका इतना भयावह है कि इसमे करीबन 22 लोगों की जान चली गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि धमाका किस वजह से हुआ है। घटनास्थल पर राहत और बचाव की टीम पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह धमाका झांगझाकू शहर में हेबे शेंघुआ केमिकल कंपनी में हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम बीजिंग से तकरीबन 124 मील दूर है। हादसे में तकरीबन 50 ट्रक भी जलकर खाक हो गए हैं। हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं।

आपको बता दें कि झांगजियाकोऊ में ही 2022 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक होने वाले हैं। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में कई ट्रक केमिकल पहुंचाने के लिए आए थे, इसी दौरान एक ट्रक में धमाका हो गया, जिसकी वजह से यह आग काफी दूर तक फैल गई। घटना के बाद फैक्ट्री के भीतर काम को रोक दिया गया है साथ ही सभी कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया गया है। आपको बता दें कि चीन में फैक्ट्री के भीतर सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार चिंता जताई जा चुकी है। पिछले चार दिनों के भीतर यह दूसरा धमाका है। इससे पहले 24 नवंबरको भी जिलिन के एक वेयरहाउश में धमाका हुआ था, जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई थी, 57 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications