नेपाल में भारतीय दूतावास के पास अटैक के बाद, अब भारत के अरुण III प्रोजेक्ट पर हुआ ब्लास्ट

काठमांडू। दो सप्ताह पहले नेपाल के बीराटनगर स्थित भारतीय दूतावास के पास एक प्रेशर कुकर बम ब्‍लास्‍ट हुआ था, जिसमें दूतावास की दीवारों को नुकसान पहुंचा था। इस बीच पश्चिमी नेपाल में भारत हाइड्रोइलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट को खड़ा कर रहा है, वहां रविवार को एक धमाका हुआ है। कुछ सप्ताह बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करना है। नेपाल में अरुण III प्रोजेक्ट को किसी अज्ञान शख्स ने निशाना बनाया है।

नेपाल में भारत के अरुण III प्रोजेक्ट पर हुआ ब्लास्ट

अधिकारियों ने कहा कि धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग की दिवारें टूट गई। हालांकि, इस धमाके में किसी को चोट नहीं पहुंची है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से 500 किमी दूर अरुण III प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। 900 MW हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट 2020 से शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री अगले माह नेपाल का दौरा करेंगे, जहां वे 11 मई को अरुण III हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। हालांकि, अभी तक किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं है। प्रोजेक्ट डिवेलपमेंट के तहत अरुण III प्रोजेक्ट के लिए भारत और नेपाल के बीच 25 नवंबर 2014 को हस्ताक्षर हुए थे।

इससे पहले काठमांडू भारतीय दूतावास के निकट 17 अप्रैल को प्रेसर कुकर विस्फोट होने की वजह से दूतावास के बिल्डिंग की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ब्‍लास्‍ट के पीछे नक्‍सल संगठन से अलग होकर अपना संगठन बनाने वाले नेत्र बिक्रम चंद के ग्रुप का हाथ आशंका जताई जा रही थी। इस ब्‍लास्‍ट के लिए इसे इसलिए भी जिम्‍मेदार माना जा रहा है क्‍योंकि पूर्व में वह भारत विरोधी कई बातें कह चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+