गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले 'ब्लेड रनर' पिस्टोरियस को 5 साल की सजा
प्रिटोरिया। अपनी प्रेमिका रेवा स्टीनकैम्प की गैरइरादतन हत्या के दोषी पाए गए दक्षिण अफ्रीका के पैरा एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई। इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान रोने और उल्टी करने वाले पिस्टोरियस सजा सुनाये जाने के समय स्तब्ध खड़े रहे । पिस्टोरियस ने पिछले साल 14 फरवरी को अपने घर के शौचालय से अपनी प्रेमिका रीवा पर गोली चलाई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

रीवा की मां ने कोर्ट में पत्रकारों के सामने फैसले से खुशी जताई। उन्होंने कहा, यह ठीक हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के कानून विशेषज्ञों का मानना है कि ऑस्कर को मिली सजा का कम से कम छठा हिस्सा यानी 10 महीने जेल में बिताने होंगे। इसके बाद वह हाउस अरेस्ट के लिए अपील कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications