Black Moon 2024: वर्ष की आखिरी दुर्लभ खगोलीय घटना, कब और कैसे दिखेगी?
Black Moon 2024: साल के अंत में एक दुर्लभ खगोलीय घटना देने को मिलने जा रही है। ये अंतरिक्ष में होने वाली वो घटना है, जिसे ब्लैक मून का नाम दिया है। इस महीने अंत में यानी 30 दिसंबर की रात अगर मौसम साफ रहा तो बिना किसी उपकरण की मदद से ब्लैक मून को देख सकते हैं। वहीं, कोहरा रहने पर ब्लैक मून दिखाई नहीं देगा। आइए जानते हैं कि इस तरह की खगोलीय घटना स्पेस में क्यों नजर आती है?
क्यों होती है ब्लैक मून की घटना?
ब्लैक मून एक दुर्लभ घटना है जो तब घटित होती है जब फरवरी में या तो कोई नया चंद्रमा नहीं होता है या कोई पूर्णिमा नहीं होती है, या जब एक महीने में दो नए चंद्रमा होते हैं। यह घटना केवल फरवरी में ही घटित हो सकती है क्योंकि यह चंद्र चक्र से छोटा एकमात्र महीना है। दिलचस्प बात यह है कि काले चंद्रमा की घटना समय क्षेत्र पर निर्भर करती है।

चांद का रंग क्यों दिखाई देता है ब्लैक?
चंद्रमा पर एक महीना पूरे 30 या 31 दिन नहीं बल्कि 29.5 दिन का होता है। जबकि कैलेंडर वर्ष के मुताबिक महीनों के दिन में परिवर्तन होता है। ऐसे में जब कभी दो नए चंद्रमा वाले महीने या फिर अतिरिक्त चंद्रमा वाले मौसम होते हैं, तो इन्हें ब्लैक मून्स कहा जाता है।
19 साल में एक बार दिखता है ब्लैक मून
ब्लैक मून एक दुर्लभ खगोलीय घटना है। ये 19 वर्ष में एक बार दिखती है। 31 दिसंबर, 2024 के बाद अगला ब्लैक मून 2027 में देखा जाएगा। स्पेस साइंटिस्ट्स के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2024 के अलावा, काला चंद्रमा 2025 में दिखेगा। यह ब्लैक मून 23 अगस्त, 2025 को देखा जाएगा, जो एक सीजन का तीसरा नया चंद्रमा है जिसमें चार नए चंद्रमा शामिल हैं। इसके बाद 31 अगस्त, 2027 को एक और ब्लैक चांद देखने को मिलेगा, जो कि एक कैलेंडर माह में दूसरे नए चंद्रमा के रूप में एक और काला चंद्रमा होगा।












Click it and Unblock the Notifications