'ISI Facebook account' की फ्रेंड लिस्ट में बीजेपी नेता, रिटायर्ड कर्नल समेत कई लोग शामिल
नई दिल्ली। बिहार से एक रिटायर्ड कर्नल और बीजेपी नेता, पंजाब के लुधियाना से रिटायर्ड कर्नल, और इंडियन आर्मी का उम्मीदवार समेत कई लोग फेसबुक पर एक महिला के दोस्त बने हैं, जिसका ताल्लुक पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से है। किसी महिला के नाम से चल रहा फेसबुक अकाउंट पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा संचालित बताया जा रहा है, जो विशेष रूप से सेवानिवृत्त और पूर्व सैनिकों को फंसाने के उद्देश्य से षड़यंत्र रचने की कोशिश में है। इन तीन का कहना है कि वे इस महिला को नहीं जानते हैं और फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, इसलिए एक्सेप्ट कर लिया था।

ISI जासूस फ्रेंड रिक्वेस्ट की एक्सेप्ट की
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उस महिला के फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में शामिल भारतीय सेना से 2001 में सेवानिवृत हुए लुधियाना के रहने वाले एक जवान से बात हुई तो उन्होंने कहा, 'मैं नहीं जानता, फ्रेंड रिक्वेस्ट्स आ रही थी। फेसबुक पर मेरे 4,000 से ज्यादा फ्रेंड हैं।' वहीं, बिहार से बीजेपी नेता ने कहा, 'हो सकता है रिक्वेस्ट आई होगी और मैंने एक्सेप्ट कर दिया। बहुत सारे फेक अकाउंट है और यह तो आपको पता ही है।' बीजेपी नेता ने कहा, 'डेली बातचीत के हेलो हाई में, मैं पूछता रहता हूं कि तुम कौन हो। मैं जानकारी लेता हूं। मेरी उस शख्स के साथ कोई बातचीत नहीं है, जिसे मैं नहीं जानता हूं।' वहीं, सेना ज्वॉइन करने में विफल रहे जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के रहने वाले उस शख्स ने बताया कि ऐसे ही सामान्य रूप से मैंने उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर दी थी। उसने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि वह एफबी अकाउंट आईएसआई द्वारा संचालित था।'

पंजाब का युवक करता था ISI के लिए जासूसी
इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इन तीन से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि वे उस महिला को नहीं जानते हैं और 'हो सकता है कि डेली रूटीन के रूप में ही फेसबुक पर उस महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की गई थी।' पंजाब स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल इस कथित आईएसआई द्वारा संचालित फेसबुक पेज के फ्रेंड लिस्ट की जांच कर रही है, जिसमें मिलिट्री इंटेलिजेंस के सहयोग से गुरूवार को मोगा जिले के धालेके गांव से रवि कुमार नामक शख्स को कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

कौन है रवि कुमार?
पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले 34 साल के रवि कुमार के खिलाफ गुरुवार को इंडियन पेनल कोड के अंतर्गत आपराधिक साजिश के तहत मामले दर्ज किया गया था। रवि कुमार पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूस करने के आरोप में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवि एक सॉफ्ट ड्रिंक फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर के रूप में काम करता था। पुलिस ने रवि से दो स्मार्ट फोन भी बरामद किए हैं। जांच टीम के मुताबिक, आईएसआई इंडियन आर्मी की 'स्ट्राइक' और 'डिफेंस' की सूचनाओं के बारे में रवि से जानकारी चाहता था।
यह भी पढ़ें: हनीट्रैप: अब पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों को फेसबुक पर आ रहीं है फ्रेंड रिक्वेस्ट, भेजा गया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications