बिल गेट्स ने बताई अपनी सबसे बड़ी गलती, जिसका आज भी है उनको अफसोस
नई दिल्ली। संस्थापकों के लिए वेंचर फर्म विलेज ग्लोबल द्वारा आयोजित एक हालिया कार्यक्रम में प्रमुख निवेशकों में से एक बिल गेट्स मौजूद थे। कंपनी की स्थापना और लगभग हर मोड़ पर आवश्यक कड़े फैसलों पर चर्चा करने के लिए इवेंटब्रिट की को-फाउंडर और सीईओ CEO जूलिया हर्ट्ज के साथ उन्होंने चर्चा की। इस दौरान बिल गेट्स ने अपनी सबसे बड़ी गलती का जिक्र किया जो उनसे ना हुई होती तो माइक्रोसॉफ्ट को और ऊंचाई पर पहुंचा चुके होते।

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कहा, 'मेरी सबसे बड़ी गलती थी मेरा वह कुप्रबंधन जिसके वजह से माइक्रोसॉफ्ट वह नहीं बन सका जो आज एंड्रॉयड है।' गेट्स ने कहा, 'एंड्रॉयड गैर-एप्पल फोन का स्टैंडर्ड प्लैटफॉर्म है।' इस दौरान गेट्स ने कहा कि ये एक ऐसी चीज है जिसे माइकोसॉफ्ट के लिए हासिल करना आसान था।
माइक्रोसॉफ्ट के लिए इसे विकसित करना आसान- गेट्स
दरअसल, गेट्स अभी भी इस चीज से अपनी नजरें हटाने के लिए खुद को कोस रहे हैं जिसके कारण गूगल को एंड्रॉइड विकसित करने की परमिशन मिल गई। वे कहते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट के लिए इसे विकसित करना आसान था। बिल गेट्स ने इस चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, 'मेरे पास काफी हद तक स्पष्ट दृष्टिकोण है कि किसी कंपनी के उन शुरुआती सालों के दौरान बहुत बड़ा बलिदान होना चाहिए।'
गेट्स कहते हैं, 'ये अच्छा है अगर कंपनी के उन पहले सालों के दौरान आपके पास एक टीम है, जिसने कंपनी के लिए बहुत कुछ किया है, ऐसे में आपको आपसी समझ होनी चाहिए। आप ही एक व्यक्ति नहीं हैं जो एक चीज की अपेक्षा कर रहे हैं, और दूसरा व्यक्ति दूसरी चीज की अपेक्षा कर रहा है। गेट्स कहते हैं कि उस वक्त कई अलग-अलग चीजें थी जिन्हें आप जानते हैं। आज हमारे विंडोज, ऑफिस, अभी भी बहुत मजबूत हैं। इसलिए हम एक अग्रणी कंपनी हैं। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर की दुनिया में, खासकर प्लेटफार्म के लिए चीजें काफी अलग होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications