भारत से व्यापार कर बच जाएगा पाकिस्तान.. अपने देश के एक्सपर्ट्स और बिजनेसमैन की सलाह मानेंगे बिलावल भुट्टो?

भारत के साथ मजबूत व्यापार संबंध स्थापित करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से पिछले 2 सालों में कई कोशिशें की गई हैं, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के अभाव की वजह से ये कोशिशें अंजाम तक नहीं पहुंच पाई हैं।

Bilawal Bhutto

Bilawal Bhutto India Visit News: बिलावल भुट्टो-जरदारी, पिछले करीब 12 वर्षों में भारत आने वाले पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री होंगे और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि कर दी है, कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री मई महीने में गोवा में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेंगे।

लेकिन, क्या बिलावल भुट्टो भारत यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे, क्या बिलावल भुट्टो, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और सबसे बड़ा सवाल ये, कि क्या पाकिस्तानी विदेश मंत्री भारत से एक बार फिर से व्यापारिक संबंधों को बहाल करने का, पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का सलाह मानेंगे?

क्या भारतीय नेताओं से करेंगे मुलाकात?

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुमताज जहराह बलूच ने एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में बिलावल भुट्टो के भारत दौरे की घोषणा की, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया, कि क्या बिलावल भुट्टो, भारतीय प्रधानमंत्री या विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे?

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहराह बलूच ने पुष्टि नहीं की, कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उनके भारतीय समकक्ष से मिलना है या नहीं। उन्होंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की संरचना और बिलावल भुट्टो-जरदारी के भारत में कितने दिनों तक रूकेंगे और उनका कार्यक्रम क्या क्या होगा, इसका खुलासा भी नहीं किया।

उन्होंने कहा, कि 'मैंने हमेशा कहा है, कि जब फैसले लिए जाएंगे तो हम औपचारिक घोषणा करेंगे। अब जब यह निर्णय ले लिया गया है, कि हम यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी जानकारी दी गई है।" उन्होंने कहा, कि "आने वाले दिनों में, जैसे ही फैसले लिए जाएंगे, हम आगे की और घोषणाएं करेंगे। हालांकि, मुझे यह रेखांकित करना चाहिए, कि विदेश मंत्री की आगामी यात्रा द्विपक्षीय यात्रा नहीं है, बल्कि एससीओ के संदर्भ में एक यात्रा है।"

भारत के साथ करेंगे व्यापार की शुरूआत?

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने पिछले महीने ही एक्सपर्ट्स का हवाला देते हुए चेतावनी दी थी, कि अगर पाकिस्तान को आर्थिक संकट के दौरान राहत पाना है, तो उसे भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को बहाल करने होंगे।

डॉन ने अपने एक आर्टिकिल में लिखा था, कि दशकों पुराने विवाद को देखते हुए दोनों देशों के लिए अपने संबंधों को गहरा करना तो एक असंभव विकल्प हो सकता है, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए पाकिस्तान के लिए भारत से बेहतर संबंध बनाना एक जरूरत है।

आपको बता दें, कि पिछले महीने ही पाकिस्तान में भारत के उप-उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने भी लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में कहा था, कि "भारत तो पाकिस्तान से बेहतर संबंध चाहता है, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से ऐसा नहीं किया जाता है।" सुरेश कुमार ने फिर से व्यापार शुरू करने का संकेत देते हुए कहा था, कि "भारत पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है, क्योंकि हम अपना भूगोल नहीं बदल सकते।"

डॉन के मुताबिक, भारत की तरह से व्यापार शुरू करने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण संकेत दिया गया है, लिहाजा पाकिस्तान सरकार को फौरन इस पेशकश के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

Recommended Video

    Imran Khan Pakistan News: इमरान खान पर फिर FIR, 11 महीनों में कितने मामले दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    डॉन ने शहबाज सरकार को सलाह देते हुए लिखा था, कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध बहाल करने से भारत और पाकिस्तान के संबंध भी बेहतरी की तरफ बढ़ सकते हैं और उपमहाद्वीप में एक अच्छा माहौल बन सकता है। डॉन ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा था, कि "हमारे पड़ोस में भारत और अन्य राज्यों के साथ व्यापार, वास्तव में व्यापक एशियाई क्षेत्र, भू-आर्थिक समझ को दर्शाता है और ये पाकिस्तान के हित में है"।

    पाकिस्तानी अखबार ने शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा था, कि पाकिस्तान के प्रमुख पश्चिमी व्यापारिक भागीदारों में शामिल, अमेरिका और यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था धीमी होती दिख रही है, इसलिए, यह जरूरी है कि क्षेत्रीय व्यापारिक भागीदारों के साथ वर्तमान में सुस्त संबंधों में सुधार किया जाए।

    ट्रेड एक्सपर्ट्स भी दे चुके हैं सलाह

    इससे पहले पाकिस्तान के राजनीतिक अर्थशास्त्री परवेज ताहिर ने लोगों के संकट को कम करने के लिए भारत के साथ व्यापार को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया था। उन्होंने शहबाज सरकार को सलाह देते हुए कहा था, कि भारत से व्यापार शुरू करने के ठीक एक हफ्ते में पाकिस्तान में महंगाई में कमी आ जाएगी, क्योंकि भारत से सामान खरीदने में परिवहन खर्च काफी कम हो जाएगा और एक हफ्ते के अंदर इसके असर को देखा जा सकता है।

    'भारत पहला कदम बढ़ाए, क्रिकेट खेलने आए', बिलावल आएंगे तो क्या टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान? PCB चीफ का बड़ा बयान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+