'भारत पहला कदम बढ़ाए, क्रिकेट खेलने आए', बिलावल आएंगे तो क्या टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान? PCB चीफ का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला सिर्फ आईसीसी इंवेंट्स में होते हैं। एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाने की बात से भारत पूरी तरह से इनकार कर चुका है।

India-Pakistan Cricket

India-Pakistan Cricket: पाकिस्तान सरकार ने कल घोषणा की थी, कि देश के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे।

जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पाकिस्तान में एशिया कप खेलने के लिए सीमा पार जाकर, स्थिति सामान्य करने की दिशा में पहला कदम उठाने को कहा है।

नजम सेठी ने कहा, कि उन्हें किसी तटस्थ स्थान पर एशिया कप के आयोजन की अनुमति देने के लिए कहा गया है, और उन्हें कहा गया है, कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम, क्रिकेट विश्वकप खेलने के लिए भारत का दौरा करे। लेकिन, "हमारा तर्क है, कि भारत को पहला कदम उठाना चाहिए और एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए।"

उन्होंने आश्वासन दिया, कि सामान्यीकरण शुरू होने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम निश्चित रूप से भारत का दौरा करेगी।

सुधरेंगे क्रिकेट संबंध?

नजम सेठी की यह टिप्पणी, गोवा में 4-5 मई को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी की भारत की आगामी यात्रा के संबंध में एक सवाल के जवाब में आई है।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए, कि पाकिस्तान और भारत के बीच खटास भरे राजनीतिक संबंधों में जटिल मामले हैं और क्रिकेट खुद को उन पड़ोसी देशों के बीच भू-राजनीतिक क्रॉसफ़ायर में फंसा हुआ पाता है, और दोनों देशों की क्रिकेट टीमें पिछले कई सालों से, सिर्फ आईसीसी इंवेट्स में ही क्रिकेट खेलती हैं।

India-Pakistan Cricket

Recommended Video

    ODI WC 2023: Pakistan ने ICC के सामने रखी ये कैसी मांग, क्या शुरू हुआ नया विवाद | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, एशिया कप का आयोजन इस साल पाकिस्तान में होने वाला है, जबकि क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारत के पास है। बीसीसीआई ने साफ तौर पर कह दिया है, कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, जिसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से किसी तटस्थ स्थान पर भारत के मैच कराने के लिए कहा है।

    माना जा रहा है, संयुक्त अरब अमीरात में भारत के मैचों का आयोजन होगा। इसके अलावा ओमान को भी क्रिकेट मैच कराने के लिए एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर भारत किसी भी तटस्थ देशों में पाकिस्तान के मैच कराने की बात को सिरे से खारिज कर चुका है। वहीं, आईसीसी भी साफ तौर पर कह चुका है, कि भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के मैच, भारत के बाहर कराने के विचार 'काल्पनिक' हैं। लिहाजा, अब देखना दिलचस्प होगा, कि एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का फैसला क्या होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+