रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में बड़ा रेल हादसा, 24 लोगों की गई जान, 31 घायल
नई दिल्ली। डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में मालगाड़ी पलटने से 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में 31 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मालगाड़ी पटरी से उतर गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कसाई प्रांत में हुआ है। रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमे 24 लोगों के शव मिले हैं, जिसमे अधिकतर बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले अधिकतर वही लोग हैं जो छिपकर मालगाड़ी में सफर करते हैं।

रात्रि की वजह से पुलिस ने लोगों को तलाश करने का अभियान खत्म कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कई गाड़ियां लुंबे नदी में गिर गई। डॉक्टर जीन क्लाउडे ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। हम आपात काल में काम कर रहे हैं। हमने अभी तक 31 लोगों को भर्ती किया है। इस घटना की पुष्टि देश की नेशनल रेल कंपनी ने की है। बता दें कि सेंट्रल डीआरसी में यह तीसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले पिछले महीने पैसेंजर ट्रेन हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications