न्‍यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके,सुनामी की चेतावनी जारी

सिडनी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक बुधवार शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर न्‍यू कैलीडोनिया के निकट भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के समुद्र तट से कई मील दूर था। यहां तक की यह जमीन से कई मील दूर समुद्र में महसूस किया गया। जानकारी के मुताबिक भूकंप सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 7.9 मापी गई। भूकंप के झटकों के बाद से सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

ऑस्‍ट्रेलिया-न्‍यूजीलैंड समुद्र तट में 7.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

हालांकि, इससे अभी तक किसी तरह के जानमाल की क्षति के नुकसान की खबर नहीं है। सुनामी वार्निंग सेंटर ने न्यूजीलैंड, वनुआतू और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए चेतावनी जारी की है।

इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके

पश्चिमी इंडोनेशिया में बुधवार को समुद्र के भीतर भूकंप के तेज झटके आए। हालांकि इस झटके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 6.2 थी और समुंद्र के अंदर 10 किलोमीटर अंदर था। इसका केंद्र सुमात्रा द्वीप के बेंगकुलू प्रांत के बेंगकुलू शहर के दक्षिणी-दक्षिणपश्चिम में था। हालांकि इंडोनेशिया की मौसम संबंधी एजेंसी ने अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है और तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+