PM मोदी-पुतिन की मुलाकात से अमेरिका का पारा चढ़ा? आनन-फानन यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे बाइडेन

Biden-Zelenskyy News: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने ग्लोबल टेंपरेचर बढ़ा दिया है और अब ताजा रिपोर्ट ये है, कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की से आनन-फानन मुलाकात का फैसला किया है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने मंगलवार (स्थानीय समय के मुताबिक) को कहा है, कि रूस के साथ भारत के रिश्ते उसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में युद्ध खत्म करने का आग्रह करने के लिए एक अनूठी स्थिति प्रदान करते हैं।

India Russia relationship

व्हाइट हाउस की ये टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से, कीव में बच्चों के अस्पताल पर घातक हमले के बाद मासूम बच्चों की मौत पर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान गहरा दुख जताने के बाद आई है। आपको बता दें, कि पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को की दो दिवसीय यात्रा पर थे।

व्हाइट हाउस की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब राष्ट्रपति जो बाइडेन गुरुवार दोपहर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की से मिलने वाले हैं।

जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे जो बाइडेन

व्हाइट हाउस प्रवक्ता जीन-पियरे के मुताबिक, बाइडेन-जेलेंस्की के बीच यह बैठक नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान, नाटो-यूक्रेन परिषद के सत्र से ठीक पहले होगी। यह हाल के हफ्तों में बाइडेन और जेलेंस्की के बीच तीसरी बैठक होगी।

वाशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन को लेकर जब बाइडेन के उद्देश्यों के बारे में पूछा गया, तो जीन-पियरे ने कहा, कि "राष्ट्रपति उस साझेदारी और उन गठबंधनों को मजबूत करना जारी रखना चाहते हैं।" इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने NATO सैन्य गठबंधन की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 3 दिवसीय नाटो बैठक से पहले मंगलवार को एक प्रेस मीट में कहा है, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन "हमें विभाजित नहीं कर सकते, हमसे ज्यादा समय तक नहीं टिक सकते या हमें कमजोर नहीं कर सकते।"

उन्होंने आगे कहा, कि नाटो "लंबे समय तक यूक्रेन के साथ खड़े रहने" के लिए प्रतिबद्ध है।

इस बीच, नाटो जर्मनी में एक नया सैन्य कमांड स्थापित करने की योजना बना रहा है, जिसका नेतृत्व एक तीन सितारा जनरल करेगा, जो यूक्रेन के प्रशिक्षण की देखरेख करेगा।

इसके अलावा, नाटो गठबंधन के साथ यूक्रेन के संबंधों को गहरा करने के लिए नाटो के एक वरिष्ठ अधिकारी को यूक्रेन की राजधानी कीव में तैनात किया जाएगा।

मोदी-पुतिन मुलाकात पर भड़के थे जेलेंस्की

इससे पहले, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को नरेन्द्र मोदी की मॉस्को यात्रा की आलोचना करते हुए मोदी की पुतिन से मुलाकात को "बहुत बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए विनाशकारी झटका" बताया था।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मॉस्को के बाहर एक उप-नगर नोवो-ओगारियोवो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आवास पर उस वक्त मुलाकात की थी, जब उनके मुलाकात से पहले 900 किलोमीटर दूर रूसी मिसाइलों ने यूक्रेनी शहरों पर भीषण हमले किए थे, जिनमें कुल मिलाकर कम से कम 37 लोग मारे गए हैं और 170 अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा, यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के करीब ढाई साल बाद पहली बार की थी। सोमवार को तस्वीरों और वीडियो में दोनों नेताओं को गले मिलते, चाय पर बातचीत करते, इलेक्ट्रिक वाहन की सवारी करते और हॉर्स शो देखते हुए देखा गया था।

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने घातक रूसी हमलों का जिक्र करते हुए कहा था, कि "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को मॉस्को में दुनिया के सबसे 'खूनी अपराधी' को ऐसे दिन गले लगाते देखना एक बहुत बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है।"

हालांकि, रूसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने साफ शब्दों में कहा है, कि 'युद्ध के मैदान में बम बारूद से समधान नहीं निकल सकता है।'

जबकि, व्हाइट हाउस ने बयान में कहा है, कि "भारत एक रणनीतिक साझेदार है, जिसके साथ हम पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करते हैं, जिसमें रूस के साथ उनके संबंध भी शामिल हैं और हमने इस बारे में पहले भी बात की है। इसलिए हमें लगता है, कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत सहित सभी देश यूक्रेन के मामले में एक स्थायी और न्यायपूर्ण शांति को साकार करने के प्रयासों का समर्थन करें।"

व्हाइट हाउस ने आगे कहा, कि "हमारे सभी सहयोगियों के लिए यह महसूस करना महत्वपूर्ण है, और इसलिए हम यह भी मानते हैं, कि रूस के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंध, उसे राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में उनके क्रूर युद्ध, एक अकारण युद्ध को समाप्त करने का आग्रह करने की क्षमता देते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+