आइसक्रीम खाते हुए बाइडेन ने उड़ाया ब्रिटिश प्रधानमंत्री का मजाक, कहा- जानता था वो U-Turn लेगी
आपको बता दें कि, लिज ट्रस सरकार के बड़े पैमाने पर टैक्स कटौती ने वित्तीय बाजार में उथल-पुथल मचा दी है, दिसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री को अपने फैसले पर यू-टर्न लेना पड़ा।
Joe Biden vs Liz Truss: पिछले महीने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने वाली लिज ट्रस की कुर्सी खतरे में है और प्रधानमंत्री बनने के बाद एक के बाद एक यूटर्न ने प्रधानमंत्री लिज ट्रस को लेकर ब्रिटेन में अविश्वास पैदा कर दिया है और जिन ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के मतदाताओं ने उन्हें वोट दिया था, अब वो अपने फैसले पर पछता रहे हैं। ब्रिटेन में अब लोगों के बीच एक संदेश चला गया है, कि लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं थीं। वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी लिज ट्रस की आलोचना की है और कहा है, टैक्स पर अपने फैसले को वापस लेने पर कहा, कि वो जानते थे, कि उन्हें यूटर्न लेना पड़ेगा।

बाइडेन ने की लिज ट्रस की आलोचना
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक आइसक्रीम पार्लर का दौरा करते वक्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस और उनकी टीम की विनाशकारी आर्थिक नीतियों के लिए उनकी आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि, वह कई अन्य लोगों की तरह ब्रिटिश मिनी-बजट और उनकी समग्र आर्थिक दृष्टि से हैरान हुए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि, "मैं अकेला नहीं था जिसने सोचा था कि यह एक गलती थी और उसके बाद जो परिमाण हुए हैं, वो अनुमानित" था। शुक्रवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपने वित्तमंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बद से बर्खास्त कर दिया और दूसरी बजटीय प्रतिज्ञा में कॉर्पोरेशन टैक्स को कम रखने के अपने फैसले पर बड़ा यूटर्न ले लिया। वहीं, लिज ट्रस ने वित्तमंत्री क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त करने के बाद पूर्व स्वास्थ्य और विदेश सचिव जेरेमी हंट को उनकी जगह पर नियुक्त किया, जिन्हें कुछ आलोचकों ने 'सफेद झंडा लहराने'वाले के तौर पर देखा।

ट्रस की योजना से असहमति
वहीं, लिज ट्रस की मूल आर्थिक रणनीति के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि, वह उनकी योजना से असहमत हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि, ब्रिटेन के बारे में टिप्पणी करने का उनका स्थान नहीं है और उन्होंने कहा कि, यह ब्रिटेन के लोगों पर है, कि वो किसी फैसले पर पहुंचे। वहीं, जो बाइडेन ने डॉलर की मजबूती के बारे में चिंताओं को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि,'समस्या अन्य देशों में आर्थिक विकास और ठोस नीति की कमी को लेकर है।' आपको बता दें कि, पिछले कुछ सालों में ब्रिटेन और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों में कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं और लिज ट्रस और बाइडेन प्रशासन के बीच भी मुद्दों पर असहमति बढ़ी है। पिछले साल विदेश मंत्री की कुर्सी संभाल रहीं लिज ट्रस ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, कि अमेरिका और ब्रिटेन के बीच स्पेशल रिलेशन है, एक्सक्लूसिव नहीं।

क्यों निशाने पर हैं लिज ट्रस
आपको बता दें कि, लिज ट्रस सरकार के बड़े पैमाने पर टैक्स कटौती ने वित्तीय बाजार में उथल-पुथल मचा दी है, दिसके बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री को अपने फैसले पर यू-टर्न लेना पड़ा। जब प्रधानमंत्री पद के लिए कैम्पेन चल रही थी, उस वक्त लिज ट्रस के प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक ने उनके टैक्स कटौती के ऑफर को खतरनाक बताया था और कहा था, कि ऐसा करना संभव नहीं है। इसके साथ ही ऋषि सुनक ने चेतावनी देते हुए कहा था, कि टैक्स कटौती का ब्रिटिश अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा और अब ऋषि सुनक की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। वहीं, अब कंजर्वेटिव पार्टी को लगने लगा है, कि उन्होंने गलत नेता का चुनाव कर लिया है, जो ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को गर्त में ढकेल देगी।












Click it and Unblock the Notifications