70 साल की एज में जीवन का बेस्ट सेक्स ! 'नवविवाहित' दंपती ने खोले इंटीमेट रिलेशंस के दिलचस्प पन्ने

जवानी के जोश में कपल्स हमबिस्तर होने पर इंटीमेट रिलेशन बनाते हैं, लेकिन क्या आपने 69-70 साल की एज में बेस्ट सेक्स लाइफ के बारे में सुना है ? best bedtime of life cynthia kase james clark relationship newly wed copule

फ्लोरिडा (अमेरिका), 28 जुलाई : क्या सीनियर सीटिजंस इंटीमेट रिलेशंस बना सकते हैं ? सुनने में ये सवाल भले ही बेवकूफी भरा लगे, लेकिन एक कपल ऐसा भी है, जिसका दावा है कि वे दोनों अपने जीवन के सबसे बेहतरीन संभोग का आनंद 70 और 69 साल की उम्र में ले रहे हैं। आम तौर पर संभोग या इंटीमेट रिलेशंस को जोश और जवानी से जोड़ा जाता है, लेकिन इस सीनियर सीटिजन कपल के रोमांस और सेक्स (cynthia kase james clark) की कहानी चौंकाने के साथ-साथ इंटरटेन भी करती है। जानिए क्या है बुढ़ापे में संभोग के सुख का राज (सभी फोटो सौजन्य- फेसबुक @James Clark और फेसबुक @cynthia.kase)

नवविवाहित बुजुर्ग जोड़े की रोमांचक कहानी

नवविवाहित बुजुर्ग जोड़े की रोमांचक कहानी

पति-पत्नी का दांपत्य, युवा कपल्स के संबंध या लिव इन रिलेशनशिप में पार्टनर्स मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से सेहतमंद रहें, इसके लिए स्वस्थ यौन जीवन को अहम माना गया है। खास तौर से लंबे समय तक एक दूसरे को समर्पित जीवन में ये अधिक महत्वपूर्ण है। स्वस्थ यौन जीवन यानी अच्छे सेक्स के लिए फिजिकल फिटनेस भी जरूरी है, लेकिन एक नवविवाहित बुजुर्ग जोड़े का मानना है कि अच्छे सेक्स के लिए उम्र मायने नहीं रखती। इस कपल का कहना है कि 70 साल की एज में वे अपने जीवन का सबसे अच्छा सेक्स कर रहे हैं।

बेडरूम में घंटों गुजारते हैं

बेडरूम में घंटों गुजारते हैं

बुजुर्ग नवविवाहित अमेरिकी जोड़े ने साबित कर दिया है कि अच्छे सेक्स के लिए बहुत बूढ़ा होने जैसी बातें असाध्य रोग की तरह नहीं हैं। इनसाइडर डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले डेटिंग ऐप पर मिले 70 साल की दुल्हन सिंथिया कासे (Cynthia Kase) और 69 साल के दूल्हे जेम्स क्लार्क (James Clark) बेडरूम में घंटों गुजारते हैं।

सबसे अच्छी क्वालिटी का सेक्स

सबसे अच्छी क्वालिटी का सेक्स

अपनी इंटीमेट रिलेशन और सेक्स लाइफ के बारे में सिंथिया और क्लार्क का कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी दोनों घंटों एक साथ बिता रहे हैं। दोनों का कहना है कि अक्सर दिन में दो बार सेक्स करते हैं रोजाना फिजिकल रिलेशन बनाते हैं। उनका कहना है कि वे इस उम्र में अपने जीवन का सबसे अच्छी क्वालिटी का सेक्स कर रहे हैं।

कहानी के पन्ने कहां खुले

कहानी के पन्ने कहां खुले

अमेरिका में डॉ सेक्स फेयरी नाम के पॉडकास्ट में सिंथिया और क्लार्क ने अपने रिश्तों पर बात की। एक कॉस्मेटिक सर्जन कंवल बावा के साथ बात करते हुए ये बात सामने आई कि शारीरिक सुख के लिए सिंथिया केस ने बावा से ट्रीटमेंट कराया है। बावा सेक्सुअल वेलनेस प्रोसीजर के लिए मशहूर हैं।

सर्जन ने बताया ट्रीटमेंट

सर्जन ने बताया ट्रीटमेंट

70 साल की सिंथिया के बारे में सर्जन कंवल बावा ने खुलासा किया कि सिंथिया ने उनसे ओ-शॉट नाम की ट्रीटमेंट ली है। इस ट्रीटमेंट में योनि ऊतकों के पुनर्निर्माण (rebuild vaginal tissue) में मदद मिलती है। महिलाओं की क्लिटोरल संवेदनशीलता (clitoral sensitivity) बढ़ती है। हालांकि, ये ट्रीटमेंट शारीरिक रूप से कितना सुरक्षित या प्रभावी है, इस संबंध में अभी तक कोई ठोस शोध नहीं हुए हैं।

केवल इस समय नहीं करते संभोग

केवल इस समय नहीं करते संभोग

सिंथिया और क्लार्क की फिजिकल रिलेशन में यूएसपी क्या है ? इस पर सिंथिया कहती हैं, "मुझे पता है कि जिम (जेम्स क्लार्क) मुझे संतुष्ट करेगा। जिम हमेशा मूड में रहता है... कभी-कभी हमारे रुकने का एकमात्र कारण ये होता है कि हम थक जाते हैं और एक दिन में उससे अधिक सेक्स नहीं करने की हालत में नहीं रह जाते।

उम्र 69, क्षमता जवानों जैसी !

उम्र 69, क्षमता जवानों जैसी !

ऐसा नहीं है कि जेम्स क्लार्क 69 साल की एज में भी जवान लड़के जैसी क्षमता रखते हैं, लेकिन इस उम्र में भी कामेच्छा होना रोमांचक जरूर है। इनसाइडर की रिपोर्ट में कहा गया, अपनी उम्र के कई पुरुषों की तरह, क्लार्क को भी इरेक्शन होने में समस्या थी। पत्नी सिंथिया से मिलने के कुछ महीनों बाद, क्लार्क ने भी ओ-शॉट ट्रीटमेंट चुना। वह किसी पुरुष डॉक्टर के पास गया।

जीवन का सबसे संतोषजनक सेक्स

जीवन का सबसे संतोषजनक सेक्स

इनसाइडर डॉटकॉम की रिपोर्ट के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, क्लार्क के बारे में कॉस्मेटिक सर्जन कंवल बावा ने अपने पॉडकास्ट पर कहा, उनमें कामेच्छा (libido) तो थी, लेकिन दंपती के पास ट्रीटमेंट से पहले सेक्शुअल लाइफ एंजॉय करने का कोई तरीका नहीं था। सिंथिया और क्लार्क ने पॉडकास्ट के दौरान चहकते हुए बताया, यह उनके जीवन का सबसे संतोषजनक सेक्स है।

'बेडरूम' काफी वोकल हैं सिंथिया

'बेडरूम' काफी वोकल हैं सिंथिया

70 साल की एज में सेक्स को लेकर आस-पास के लोगों का रिएक्शन कैसा है ? इस पर दंपती का कहना है कि सिंथिया का घर 4,400 वर्ग फुट में फैला है। उसका वयस्क बेटा भी साथ रहता है। ऐसे में बेडरूम अलग मंजिल पर होना महत्वपूर्ण है। क्लार्क बताते हैं कि सिंथिया काफी वोकल यानी मुखर हैं। वे नहीं चाहते कि कोई उनके बेडरूम के दरवाजे के बाहर खड़ा रहे।

सेक्स का बुढ़ापे से लेना-देना नहीं !

सेक्स का बुढ़ापे से लेना-देना नहीं !

सिंथिया बताती हैं कि आप बूढ़े हो गए हैं, इसलिए सेक्स का आनंद नहीं ले सकते, ये कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों साथी शारीरिक और मानसिक रूप से संभोग के लिए तैयार हों, आनंद लिया जा सकता है। बकौल सिंथिया, क्लार्क के साथ उनकी सेक्स लाइफ कुछ दोस्तों को पछाड़ सकती है। शायद कुछ लोगों को थोड़ी सी ईर्ष्या भी हो।

सेक्स भगवान का एक उपहार है

सेक्स भगवान का एक उपहार है

सिंथिया की बात से सहमत क्लार्क ने एक और बात जोड़ी। उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि सेक्स भगवान का एक उपहार है और इसका आनंद न लेना बेकार होगा। सिंथिया से मुलाकात से पहले क्लार्क अमेरिका के लास वेगास में एक प्रोफेशनल पोकर खिलाड़ी थे। क्लार्क एक वयस्क बेटी के पिता हैं। 10 साल पहले क्लार्क का तलाक हुआ। पहले ऑनलाइन मीटिंग करने के बाद, क्लार्क और सिंथिया फ्लोरिडा में एक-दूसरे से मिले। क्लार्क तीन दिनों के लिए सिंथिया से मिलने गए थे, लेकिन उनकी मुलाकात छह दिनों तक चली।

70 साल की 'दुल्हन' का बैकग्राउंड

70 साल की 'दुल्हन' का बैकग्राउंड

इनसाइडर डॉटकॉम की रिपोर्ट में कहा गया, क्लार्क से मुलाकात से पहले सिंथिया वित्तीय व्यापार सॉफ्टवेयर डिजाइन करती थीं। यह भी दिलचस्प है कि सिंथिया फ्लोरिडा के शहर बोका रैटन (Boca Raton) में रहती हैं। उनके पहले पति की मौत हो चुकी है और सिंथिया पहले पति के बच्चों की मां भी बन चुकी हैं।

तीन दिन के लिए गए, छह दिन चला सेक्स मैराथन !

तीन दिन के लिए गए, छह दिन चला सेक्स मैराथन !

इनसाइडर के हवाले से एएनआई की रिपोर्ट में कहा गया, पहली बार सिंथिया से मिलने पहुंचे क्लार्क और सिंथिया के छह दिन सेक्स मैराथन के रूप में खत्म हुए। इसमें एक पांच घंटे का सत्र भी शामिल है। क्लार्क ने इसी साल सिंथिया से शादी की और लास वेगास छोड़कर सिंथिया के शहर फ्लोरिडा शिफ्ट हो गए। शादी के बंधन में बंधने से पहले क्लार्क और सिंथिया ने नौ महीने तक डेटिंग की। रिपोर्ट के अनुसार सिंथिया उनका 38 वर्षीय बेटा डैनी और क्लार्क एक साथ हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+