बेंजामिन नेतन्याहू को मिस्र से हमास के हमले की पहले ही मिली थी चेतावनी? जानें इजरायल PM कार्यालय ने क्या कहा
हमास ने अचानक हमला कर इजरायल को तहस-नहस कर दिया है। इस हमले में 800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 2500 से अधिक लोग घायल हैं। इस बीच इजरायल पीएम कार्यालय ने उन सभी रिपोर्टों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के हमले को लेकर मिस्र से पहले ही एक संदेश मिला था।
इजरायल पीएम कार्यालय ने स्पष्ट कहा कि मिस्र से कोई संदेश नहीं आया है। प्रधानमंत्री ने सरकार के गठन के बाद से मिस्र के खुफिया प्रमुख के साथ न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष रूप से बात की है। न ही मुलाकात की है। यह पूरी तरह से फर्जी खबर है।

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया, लेकिन इसे खत्म जरूर करेगा। हमास समझ जाएगा कि हम पर हमला करके उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। हम ऐसी कीमत वसूलेंगे जो उन्हें और इज़राइल के अन्य दुश्मनों को आने वाले दशकों तक याद रहेगी।
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल इस वक्त युद्ध के बीच में है। हम यह युद्ध नहीं चाहते थे। इसे सबसे क्रूर और क्रूर तरीके से हम पर थोपा गया। हम इस हमले का जरूर जवाब देंगे। इस गलती के लिए उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के के लिए इजराइल ने 3 लाख सैनिक जुटाए
हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के के लिए इजराइल ने 3 लाख सैनिक जुटाए हैं। पीएम नेतन्याहू ने हमास को आईएसआईएस करार दिया है। उन्होंने अन्य देशों से हमास को खात्मा करने के लिए मदद मांगी है। साथ ही भारत और अमेरिका को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया है।
यह भी पढ़ें- 'इजरायल ने युद्ध को शुरू नहीं किया, लेकिन खत्म जरूर करेगा', बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को दी कड़ी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications