Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर ने रचाई शादी, भाई बिलावल ने तस्वीरें शेयर कर कहा- माशाअल्लाह

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो ने शादी कर ली है। बिलावल भुट्टो ने ट्विटर पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो (Benazir Bhutto) की बेटी बख्तावर भुट्टो (Bakhtawar Bhutto) ने अपने सपनों के शहजादे संग निकाह रचा ली है। बख्तावर भुट्टो ने दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन के साथ शादी की है। निकाह की तस्वीरें बख्तावर के भाई बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए अपनी बहन और बहनोई को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

BILAWAL

बेहद धूमधाम से हुई शादी

बख्तावर भुट्टो पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी हैं। उन्होंने UAE के बिजनेसमैन महमूद चौधरी से निकाह किया है। शादी की रस्म भुट्टो आवास में महफिल-ए-मिलाद के साथ शुरू हुआ था। भाई बिलावल भुट्टो ने खुशी के इस मौके पर बहन की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी मां बेनजीर भुट्टो को भी याद किया। शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब एक हजार मेहमानों को न्योता भेजा गया था। जिसमें पाकिस्तान के आर्मी चीफ से लेकर तमाम पॉलिटिकल चेहरे शामिल थे।

BILAWAL BHUTTO

सालों बाद घर मे आई खुशी

शादी समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए बख्तावर भुट्टो के भाई बिलावल ने लिखा है कि 'कई सालों बाद घर में खुशियों का माहौल है जब बहन बख्तावर की शादी हो रही है। ऐसा लग रहा है कि ऊपर से मां भी शादी को देख रही हैं। शादी के बंधन में बंधने वाले नये जोड़े को बहुत बहुत बधाई, माशाअल्लाह'

BILAWAL BHUTTO MARRIGE

इससे पहले भुट्टो के घर में शादी की तमाम रस्में पूरी की गईं। शादी के मौके पर बख्तावर भुट्टो सुनहरे लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। पिछले साल बख्तावर भुट्टो और महमूद चौधरी ने करीबी रिश्तेदारों के बीच सगाई की थी। बिलावल भुट्टो की पार्टी PPP के प्रवक्ता के मुताबिक दुबई के रहने वाले चौधरी मोहम्मद, यूनुस चौधरी और बेगम सुरैया चौधरी के बेटे हैं और कई बिजनस संभालते हैं।

बिलावल भुट्टो थीं पाकिस्तान की प्रधानमंत्री

बख्तावर भुट्टो की मां बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री थीं। हालांकि, एक रैली के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। वहीं, बख्तावर के पिता आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके है। इस वक्त बिलावल भुट्टो अपनी मां की जगह अपनी पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कई पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर राजनीतिक जंग छेड़ रखी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+