कनाडा में 55 हजार बेलुगा व्हेल का हो रहा पलायन, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे
बेलुगा व्हेल आर्कटिक और उप आर्कटिक क्षेत्र में पाई जाती हैं। इनके कुछ आबादी खतरे में बताई जाती है। लेकिन जो व्हेल माइग्रेशन कर रही हैं उनकी आबादी ठीक-ठाक है।
ओटावा, 15 जुलाई: बेलुगा व्हेल अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है, लोग उसे देखने के लिए मचल उठते हैं। खबर है कि, कनाडा में करीब 55 हजार बेलुगा व्हेल एक इलाके से दूसरी ओर तेजी से जा रहे हैं। कई लोगों ने बेलुगा व्हेल के एक इलाके से दूसरे इलाके में जाने की घटना को कैमरा लगा कर लाइव स्ट्रीम भी किया है।

कौन कर रहा है लाइव स्ट्रीमिंग
जानकारी के मुताबिक, रिसर्च बोट डेल्फी बेलुगा व्हेल के माइग्रेशन की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। इस लाइव स्ट्रीमिंग में आप देख सकते हैं कि कैसे, कनाडा की चर्चिल नदी से होते हुए व्हेल सीधे उत्तर-पूर्वी कनाडा के हडसन की खाड़ी में जाएंगी।

क्यों होता है ऐसा, जानें
जानकारी के मुताबिक लगभग 55 हजार बेलुगा व्हेल हडसन की खाड़ी में जाती हैं। कनाडा के असिनिबाइन पार्क संरक्षण और रिसर्च निदेशक स्टीफन पीटरसन बताते हैं कि, सर्दी में खाड़ी बर्फ जमने से बंद हो जाती है। इस वजह से ये ज्यादा खुले समुद्र में जाने के लिए मजबूर होती हैं। लेकिन गर्मी में ये व्हेल वापस आ जाती हैं। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि शायद बेलुगा ऐसा खाड़ी की खतरनाक और हत्यारी व्हेल के कारण करती होंगी।

बेलुगा व्हेल क्यों करती हैं पलायन
बेलुगा व्हेल की वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि, 'ये भी संभव है कि चर्चिल नदी के मुहाने का गर्म और कम नमक वाला पानी व्हेल के बच्चों के लिए फायदेमंद हो और उनकी स्किन को मजबूत करता हो। वहीं वयस्क व्हेल की स्किन हर साल बदलती है, इस वजह से ये वापस आती होंगी।' व्हेल के पलायन का पता लगाने के लिए दो कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, एक कैमरा व्हेल के ऊपर लगाया गया है तो वहीं एक नदी में चल रही नाव पर है।

लाइव स्ट्रीमिंग करने का कारण जानें
बेलुगा व्हेल आर्कटिक और उप आर्कटिक क्षेत्र में पाई जाती हैं। इनके कुछ आबादी खतरे में बताई जाती है। लेकिन जो व्हेल माइग्रेशन कर रही हैं उनकी आबादी ठीक-ठाक है। बेलुगा कैम का लक्ष्य उसी आबादी को बनाए रखना है। वैसे भी बेलुगा व्हेल के बारे में जानना काफी दिलचस्प होता है।












Click it and Unblock the Notifications