पेरिस अटैक: ब्रसेल्स में 16 संदिग्ध गिरफ्तार, नहीं पकड़ा गया अब्दस सलाम
पेरिस। बेल्जियम में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दौरान राजधानी ब्रसेल्स से अब तक करीब 16 लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन अब भी पेरिस हमले के एक संदिग्ध हमलावर सालाह अब्देसलाम अभी भी लापता है।
आपको बता दें कि इससे पहले हमलावर सालाह अब्देसलाम के भाई ने उससे अपील की है कि उनका परिवार उसे किसी कब्रिस्तान में देखने की बजाय जेल की सलाखों के पीछे देखना पसंद करेगा।
भाई ने की संदिग्ध हमलावर से आत्मसमर्पण की अपील
मोहम्मद आब्देसलाम को पिछले सप्ताह कुछ देर के लिए हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। आब्देसलाम ने कहा था कि दो या तीन दिन पहले जब वह घर छोड़कर गया तभी मैंने अपने भाई को आखिरी बार देखा था। तब मुझे जरा भा एहसास नहीं था कि वो हमशे बहुत ज्यादा दूर जा रहा है।
ब्रसेल्स में 16 संदिग्ध गिरफ्तार, नहीं पकड़ा गया अब्दस सलाम
फिलहाल सालाह अब्देसलाम अभी भी लापता ही है, पेरिस हमलों के बाद ब्रसेल्स में शनिवार से ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और संदिग्ध हमलावरों की तलाश जारी है।













Click it and Unblock the Notifications