रूस में ब्रिक्स बैठक से पहले भारत, चीन के बीच सैनिकों की वापसी, सीमा पर गश्त पर बनी सहमति
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज यानी सोमवार को जानकारी दी कि भारत और चीन के बीच सीमा पर सैनिकों को पीछे हटाने और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त को फिर से शुरू करने के लिए एक समझौता हुआ है। ये सहमति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस की यात्रा से पहले हुई है, जो 22-23 अक्टूबर को आयोजित होने वाली है।













Click it and Unblock the Notifications