बाइडेन कैबिनेट में अगर बराक ओबामा को मिली पोजिशन तो छूट जाएगा पत्‍नी मिशेल का साथ!

वॉशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व उप-राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के बीच केमेस्‍ट्री दुनिया भर में जगजाहिर है। अब डेमोक्रेट बाइडेन राष्‍ट्रपति हैं तो हर कोई यह जानने को उत्‍सुक है कि क्‍या ओबामा एक बार फिर व्‍हाइट हाउस में बाइडेन प्रशासन के साथ जुड़ेंगे। ओबामा ने 3 नवंबर को अमेरिका में हुए चुनाव से पहले आखिरी दौर में बाइडेन के लिए जमकर प्रचार किया था। विशेषज्ञों की मानें तो बाइडेन को उसका बड़ा फायदा भी मिला है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि क्‍या अब ओबामा फिर से बाइडेन के साथ नजर आएंगे और ओबामा ने अपने ही तरीके से इसका जवाब देकर इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है।

barack-obama-michelle.jpg

व्‍हाइट हाउस जाने की योजना नहीं

सुसैन राइस और मिशेल फॉरनॉय जो ओबामा प्रशासन में रही हैं उन्‍हें बाइडेन प्रशासन में भी अहम रोल मिलने वाले हैं। इसी दौरान ओबामा से सवाल किया गया कि क्‍या वह किसी कैबिनेट पोजिशन के बारे में विचार कर रहे हैं? ओबामा ने कहा, 'कुछ चीजें ऐसी हैं जो मैं नहीं करूंगा क्‍योंकि मिशेल मुझे छोड़ देंगी। वह इस तरह से सवाल करेंगी, क्‍या तुम क्‍या करने जा रहे हो?' ओबामा ने अपने किताब में एक सीनेटर से लेकर व्‍हाइट हाउस तक पहुंचने की अपने सफर का तो जिक्र किया ही है साथ ही उन्‍होंने मिशेल से शादी और फिर बेटियों साशा, मलिया के साथ अपनी फैमिली लाइफ के बारे में भी बताया है। गौरतलब है कि मिशेल का मेमोयर साल 2018 में रिलीज हुआ था और इसकी 10 मिलियन से ज्‍यादा कॉपी बिक गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+