नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री की वजह से ऑस्कर जीतेंगे बराक और मिशेल ओबामा
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट डॉक्यूमेंट्री की वजह अगले वर्ष के ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट होने वाले हैं। अमेरिकन फैक्ट्री एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री है जो चीनी अरबपति की ओहायो स्थित फैक्ट्री पर आधारित है। इस डाक्यूमेंट्री के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे थे और पिछले दिनों इसे टेलीकॉस्ट कियरा जा चुका है। पिछले वर्ष मार्च में इस बात की जानकारी आई थी कि ओबामा दंपति एक सीरीज के लिए नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाने वाले हैं।

21 अगस्त को हुई थी टेलीकॉस्ट
21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ओबामा ने अपना डेब्यू कियस है और अभी तक अमेरिकन फैक्ट्री को काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। आलोचकों ने इसे एक आंख खोलने वाली डॉक्यूमेंट्री बताया है। अमेरिकन फैक्ट्री एक ऐसी ग्लास फैक्ट्री की कहानी है जिसे एक चीनी अरबपति ओहायो में खोलता है। आलोचकों का कहना है कि इसके जरिए अमेरिका और चीन की संस्कृति के बीच होने वाले टकराव को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। आलोचक मानते हैं कि डॉक्यूमेंट्री के जरिए उन चुनौतियों को बताया गया है जो 21वीं सदी में दुनिया की अर्थव्यवस्था के सामने हैं। पिछले वर्ष न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन की ओर से जो जानकारी दी गई थी उसके मुताबिक ओबामा, नेटफ्लिक्स के साथ एक सीरीज के लिए बातचीत कर रहे हैं। द टाइम्स की ओर से कहा गया था कि इस शो का आइडिया इस तरही का हो सकता है जहां पर ओबामा अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications