बांग्लादेशी विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। बांग्लादेशी विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने दिवंगत भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने ढाका में स्थित भारतीय उच्चायोग पहुंच कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। सोमवार, 31 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद 84 वर्षीय प्रणब दा के निधन हो गया था। भारत सरकार ने उनके निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।

Pranab

प्रणब मुखर्जीः सोनिया गांधी को धन्यवाद देना चाहिए, जिनसे सीखे थे कभी उन्होंने राजनीति के गुर

इससे पहले, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया था। वहीं, चीन, अमेरिका और रूस समेत कई देशों द्वारा प्रणब दा को श्रद्धांजलि दी गई। प्रणब दा को श्रद्धांजलि देते हुए चीन ने उन्हें एक अनुभवी राजनेता बताते हुए उनके निधन को भारत और चीन की दोस्ती के लिए बड़ी क्षति बताया, जबकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताते हुए अमेरिका ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने में मदद मिली।

pranab

गौरतलब है केंद्र सरकार ने बाकायदा एक अधिसूचना जारी कर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन से देश ने एक सम्मानित राष्ट्रीय नेता, कुशल सांसद और बड़ा राजनेता खो दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि प्रणब मुखर्जी शासन में बेजोड़ अनुभव रखने वाले व्यक्ति थे और उन्होंने हमारे राष्ट्रीय जीवन पर गहरी छाप छोड़ी है। प्रणब मुखर्जी अलग-अलग समय पर विदेश, रक्षा, वाणिज्य और वित्त मंत्री भी रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+