Sheikh Hasina Resigns: मिलिए शेख रेहाना से, बहन शेख हसीना के इस्तीफे ने जोखिम में डाली जान?
Who is Sheikh Hasina Sister Sheikh Rehana: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच सोमवार यानी आज शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। स्थिति इतनी बिगडी गई कि शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान उनके साथ छोटी बहन शेख रेहाना भी थी। शेख हसीना के इस्तीफे ने छोटी बहन की जान भी जोखिम में डाल दी। भीड़ ने सरकारी आवास गण भवन में धावा बोला।
एसी, कूलर, कुर्सी-टेबल-सोफा सब बाहर निकाल कर विरोध करने वाली भीड़ ने जयकारे लगाए गए। दोनों बहनों ने दोपहर 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगभवन से उड़ान भरी। सूत्रों ने बताया कि वे हेलीकॉप्टर से दिल्ली पहुंची, यहां से लंदन के लिए रवाना होंगी। बांग्लादेश में इसे तख्ता पलट के रूप में देखा जा रहा है। बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शन के चलते चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है। आइए जानते हैं शेख रेहाना के बारे में....

रेहाना के मन में बंगालियों के लिए असीम करुणा
अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर ने कहा था कि राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की छोटी बेटी शेख रेहाना दिल से एक सच्ची बंगाली और मानवीय मूल्यों वाली एक दयालु शख्सियत हैं। कादर ने एक बयान में कहा, बंगबंधु परिवार के सदस्य के रूप में, उनमें बंगालियों के लिए असीम करुणा और प्रेम है।
जन्मदिन के 29 दिन पहले छूटा बांग्लादेश
शेख रेहाना, बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति और राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान और उनकी पत्नी बेगम फज़ीलातुन्नेसा की पांच संतानों में से एक हैं। रेहाना का जन्म 13 सितंबर 1955 को हुआ था। 15 अगस्त 1975 को, उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दौरान, शेख रेहाना और शेख हसीना जर्मनी में थीं और इस तरह उनकी जान बची। अपने पिता की हत्या के बाद, शेख रेहाना और शेख हसीना ने कई वर्षों तक भारत और अन्य देशों में शरण ली।
शेख हसीना के राजनीतिक सफर में दिया योगदान
शेख हसीना के राजनीतिक सफर में शेख रेहाना ने महत्वपूर्ण समर्थन दिया है। शेख रेहाना ने अपनी बहन शेख हसीना की तरह राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाई है, लेकिन वह बांग्लादेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह सामाजिक और परोपकारी कार्यों में शामिल रही हैं और अपने पिता शेख मुजीबुर रहमान की विरासत को बनाए रखने में योगदान दिया है।
शेख रेहाना का परिवार
24 जुलाई, 1976 को शेख रेहाना की शादी लंदन में शफीक सिद्दीकी से हुई थी। रेहाना के पति शफीक सिद्दीकी एक प्रतिष्ठित शैक्षिक और प्रशासनिक पेशेवर हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और विभिन्न प्रशासनिक भूमिकाओं में सेवा की है। उनके दो बच्चे एक बेटी टुली सिद्दीकी, और एक बेटा, रादवान सिद्दीकी है।
टुली सिद्दीकी: शेख रेहाना की बेटी टुली सिद्दीकी विभिन्न सामाजिक और परोपकारी कार्यों में संलग्न हैं। वे समाज सेवा में योगदान देती हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ काम करती हैं।
रादवान सिद्दीकी: शेख रेहाना के बेटे रादवान सिद्दीकी राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय हैं। वे अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और बांग्लादेश की राजनीतिक और सामाजिक जीवन में योगदान दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications