गर्भवती छात्राओं के पढ़ने पर पाबंदी

सियरा लियोन में गर्भवती लड़कियों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई है.

गर्भवती लड़कियां
OLIVIA ACLAND
गर्भवती लड़कियां

सियरा लियोन में प्रेगनेंट लड़कियों को स्कूल जाने की मनाही है. तर्क ये है कि उनके जाने से सहपाठी लड़कियों पर बुरा असर पड़ेगा.

गर्भवती लड़कियां
OLIVIA ACLAND
गर्भवती लड़कियां

इबोला संकट के बाद जब अप्रैल 2015 में स्कूल खुले तो शिक्षा, विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने एक बयान जारी कर ऐसी किशोरियों को स्कूल में जाने और परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

गर्भवती लड़कियां
OLIVIA ACLAND
गर्भवती लड़कियां

इसके लिए लड़कियों का शारीरिक परीक्षण करने का प्रावधान किया गया है.

गर्भवती लड़कियां
OLIVIA ACLAND
गर्भवती लड़कियां

प्रतिबंध को दो साल पूरे होने वाले हैं लेकिन अभी भी यह जारी है. हालांकि कौशल प्रशिक्षण केंद्र इन लड़कियों के लिए खुले रखे गये हैं.

प्रेगनेंट लड़कियां
OLIVIA ACLAND
प्रेगनेंट लड़कियां

अलीविया एक्लैंड ने प्रेगनेंट लड़कियों की तस्वीरें लीं और उनकी कहानियों का इकट्ठा किया, जिसमें पता चला कि ऐसी लड़कियां मुश्किल से ही मुख्यधारा में लौट पाती हैं.

गर्भवती लड़कियां
OLIVIA ACLAND
गर्भवती लड़कियां

20 साल की एम्मा के अनुसार, "प्रेगनेंट होने के बाद मैं कैटरिंग सीखने के लिए लर्निंग सेंटर जाने लगी. पुराने स्कूल में मुझे तब हकीक़त बतानी पड़ी जब टीचर ने मुझे डेस्क पर सोते हुए पाया था. वो मुझे प्रिंसिपल के पास ले गईं और फिर मुझसे यहां न आने के लिए कहा गया."

गर्भवती लड़कियां
OLIVIA ACLAND
गर्भवती लड़कियां

हेयर ड्रेसर बनने की चाह रखने वाली 18 साल की इसातू कहती हैं, "मैं डॉक्टर बनने का सपना देखती थी लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा हो पाएगा. कभी स्कूल भी जा पाउंगी, ये नहीं लगता."

गर्भवती लड़कियां
OLIVIA ACLAND
गर्भवती लड़कियां

जनेबा कहती हैं, "मुझे याद है कि प्रिंसिपल ने कहा कि गर्भवती लड़कियां ना आएं, ये स्कूल के लिए बहुत ही शर्मिंदगी भरा है."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+