कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम को आई गाजा की याद, बच्ची की तस्वीर साझाकर किया फिलिस्तीन का समर्थन
इजराइल पर हमास के क्रूर हमले के बाद, इजराइली सरकार ने फिलिस्तीन सैन्य संगठन पर अपना हमला जारी रखा है, जिसे इजराइल सहित कई देश आतंकवादी संगठन के रूप में देखते हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज बाबर आजम ने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
भारत से लौटने के बाद तीनों फॉर्मेट से इस्तीफा देने वाले बाबर आजम ने अब इजराइल संग हमास की जंग में फिलिस्तीन को अपना समर्थन दिया है। 29 साल के बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिलिस्तीन को सपोर्ट किया है।

गाजा को अपना समर्थन देने के लिए, बाबर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक छोटी लड़की की तस्वीर ट्वीट की और शांति का आह्वान करते हुए कहा कि अल्लाह से प्रार्थना करने से कठिन समय से उबरने में मदद मिल सकती है। इस तस्वीर में एक लड़की हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लिए खड़ी है। इसमें वह जंग को रोकने का संकेत दे रही है।
इससे पहले विश्व कप के दौरान, पाकिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी गाजा के समर्थन में ट्वीट किया था। रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने वाली पारी को युद्ध में मारे गए पीड़ितों को समर्पित किया था। रिजवान ने तब ट्वीट किया था, "उनकी पारी गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए समर्पित है।"
मोहम्मद रिजवान इस ट्वीट के बाद निशाने पर आ गए थे। रिजवान के पोस्ट पर आईसीसी के एक्शन लेने की मांग की गई थी। आईसीसी ने इस मामले में जांच भी की थी मगर पाकिस्तान के मैनेजमेंट से बाद करने के बाद उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
विश्वकप के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान बाबर आजम से मोहम्मद रिजवान के ट्वीट को लेकर सवाल किया गया था। एक पत्रकार ने जब बाबर से रिजवान के ट्वीट पर सवाल पूछा तो बाबर ने कहा, 'आप क्रिकेट पर ही बात करिए। आप अभी दूसरे ही मामले पर बात कर रहे हैं।'
आपको बता दें कि विश्व कप में हिस्सा ले रहे अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी भारत में रहते हुए फिलिस्तीन मुद्दे का समर्थन किया था। हारिस रऊफ से लेकर शाहीन अफरीदी और इफ्तिखार अहमद तक, सभी ने गाजा और उसके निवासियों के समर्थन में ट्वीट किया था।
पुतिन के एक और विरोधी की मौत...बेड पर मिली पूर्व जनरल और पत्नी की लाश, नहीं मिला हिंसा का कोई भी सबूत












Click it and Unblock the Notifications