नरसंहार पर भाषण दे रहे थे राष्ट्रपति और बेटी करने लगी ये सब

न्यूयॉर्क। अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीव की बेटी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूएन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हरकत की है। न्यूयॉर्क में सयुंक्त राष्ट्र महासभा में अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीव जब अपना भाषण पढ़ रहे थे, तब उनकी बेटी दर्शकों के बीच बैठकर मोबाइल से सेल्फी लेती हुई देखी गई। हैरान करने वाले बात यह है कि उस दौरान राष्ट्रपति इलहाम अलीव 1992 में हुए अपने देश में नरसंहार के बारे में स्पीच दे रहे थे, उस दौरान उनकी बेटी अलग-अलग पोज में सेल्फी ले रही थी।

यूएन हॉल में इस देश के राष्ट्रपति की बेटी ने की शर्मनाक हरकत

UNGA में शर्मनाक हरकत

UNGA में शर्मनाक हरकत

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हुई इस प्रकार की हरकत को पूरी दुनिया ने देखा है और इसकी आलोचना भी हो रही है। शुरू में तो राष्ट्रपति अलीव की बेटी अपने पिता के स्पीच को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रही थी, लेकिन फिर अचानक उसने सेल्फी लेनी शुरू कर दी।

वायरल हो रही सेल्फी तस्वीरें

वायरल हो रही सेल्फी तस्वीरें

इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति की बेटी की यूएन हॉल में सेल्फी लेती हुई तस्वीरे वायरल हुई है। इस हरकत के बाद लोगों ने ना सिर्फ इस पर नाराजगी व्यक्त की है, बल्कि इसे शर्मनाक भी बताया है।

सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

ब्रिटिश जर्नलिस्ट जेम्स हेंगमैन ने इस हरकत पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया, 'यूएन में जब अजरबैजान के राष्ट्रपति अपने देश में हुए नरंसहार पर स्पीच दे रहे थे, तभी उनकी बेटी सरप्राइज फेस देते हुए सेल्फी ले रही थी'।
एक यूजर ने ट्वीट राष्ट्रपति की बेटी की उन तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, 'इसलिए कहते हैं कि काम पर अपने बच्चों को साथ में नहीं लेकर जाना चाहिए, राष्ट्रपति की बेटी सेल्फी ले रही है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+