Ram Mandir: 'मेरी रामजी से कह देना...', अमेरिकन शख्स ने किया भजन पर ऐसा डांस, 18 मिलियन लोगों ने देखा Video
Ricky Pond Dance Video: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि जहां-जहां सनातन प्रेमी रहते हैं वहां-वहां है। रामलाल के विराजमान होने के बाद देशभर से खुशी से झूमते-गाते राम भक्तों के वीडियो सामने आई है। इसी कड़ी में विदेश में बैठे एक शख्स ने रामभजन पर ऐसा डांस किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
राम मंदिर मंगलवार देर रात तक भक्तों से पटा हुआ है। भक्तों की लंबी कतारें नजर आ रही है। रामभक्त अपने रामलला के दर्शन को आतुर हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि अमेरिकन शख्स रिकी पॉन्ड की है।

राम भजन पर डांस
इंस्टाग्राम पर अपनी डांस वीडियोज को लेकर पॉपुलर हुए रिकी पॉन्ड ने अयोध्या में राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक राम भजन पर डांस वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
कैप्शन पर लिखा, " जय श्री राम"
नेहरू जैकेट पहने रिकी ने 'मेरी रामजी से कह देना जय सिया राम' गाने पर शानदार स्टेप्स करते हुए डांस किया, जो बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन पर लिखा, " जय श्री राम, मुझे आशा है कि भारत और दुनिया भर में मेरे सभी दोस्तों का दिन मंगलमय हो। कृपया मुझे अपने उत्सवों के बारे में और बताएं।"
18 मिलियन से ज्यादा बार व्यूज
इस वीडियो को अब तक 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 1.8 मिलियन लोगों ने इस लाइक किया है। वीडियो पर यूजर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। डांसिंग डेड के नाम से मशहूर रिकी को गाने पर इंडियन स्टाइल में नाचते दिख लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए डांस वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications